Radiance Homeopathy Online

Call Website Contact the business

Radiance Homeopathy Online Homeopathy is the only hope of 21st Century, when modern medicine system is becoming dwarf.

Online homoeopathy service available
19/12/2024

Online homoeopathy service available

23/07/2024
Homeopathy : Only hope of 21st Century
21/12/2023

Homeopathy : Only hope of 21st Century

28/11/2023
16/08/2023

Dr. Sonal Homeopathy Online
🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆
एक बड़ा सवाल हर किसी के मन मे रहता ही है , कि क्या होम्योपैथिक मेडिसिन काम करती है ? ऐसी तस्वीर मन मे बनना बेवजह नही, बहुत सी बहुराष्ट्रीय कम्पनियों को बहुत पैसा खर्च करना पड़ता है ऐसी तस्वीर बनाए रखने के लिए।
लेकिन होम्योपैथी वो नही है जो आप जानते है, बल्कि होम्योपैथी वो है जिसे आपको अब तक जानने नही दिया गया है या समुचित अवसर नही मिला है ।
होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के मेरे अपने अनुभवों को साझा करने से पहले देवतुल्य परम आदरणीय हनीमैन सर को मेरा सहृदय आभार , स्वर्गीय डा. अशोक मोहंती सर & स्वर्गीय डा. मिलिंद राव सर जिन्होने होम्योपैथिक जगत को उसकी वास्तविक पहचान पुनः स्थापित करने का सपना पूरा करने की दिशा मे अकल्पनीय योगदान दिया, आप दोनों महान विभूतियों को सादर नमन और आभार । देश विदेश के अलग अलग स्थानो पर कार्यरत मेरे सभी मेंटर डाक्टर्स जिन्होने, लगातार अपने बेशकीमती अनुभवों को आनलाइन व आफलाइन माध्यमों से साझा करते हुए मुझे इस आत्मविश्वास के स्तर तक पहुचने मे योगदान दिया, उन सभी महानुभावों को हृदयतल से आभार और प्रणाम!🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
होम्योपैथिक मेडिसिन के उपचार मे अलग- अलग प्रणाली अपनाई जाती है, जिसमे मैने Mind Method की प्रणाली पर काफी गहराई से अध्ययन और कार्य किया है। Mind Method मे सफलता की दर इसलिए सबसे अधिक होती है, क्योंकि हमारे शरीर के लगभग सभी रोग और विकार सर्वप्रथम हमारे मन के स्तर पर ही बीजांकुरित होते है । इसीलिए ये कहते हुए आप अक्सर लोगों से सुनते होगें कि चालीस की उम्र तक कोई न कोई बिमारी सब को घेर ही लेती है । ये तथ्य इसीलिए काफी हद तक सही होते है, क्योंकि इस उम्र तक आप के मन पर आघात मिलना लगभग शुरू ही हो जाता है, वो चाहे परिवार से आ रहा हो, चाहे समाज से आ रहा हो, या चाहे कार्य स्थल से आ रहा हो। हालांकि बीमार पड जाने की कोई विशेष उम्र नही होती है, क्योंकि दिनों-दिन जटिल होती जा रही जीवन पद्धति किसी भी उम्र मे व्यक्ति के मन पर बीमार करने भर की क्षमता का आघात दे सकती है ।
वैसे तो हर पैथी की एक सीमा होती है, लेकिन बहुत सी ऐसी बीमारियां है, जिनको लोग अक्सर असाध्य रोग कह देने मे संकोच नही करते है , ऐसे तमाम बीमारियों को जड़ से ठीक होते हुए मैने स्वयं देखा है, क्योंकि मन के स्तर पर हुए बदलाव को पुनर्स्थापित करने मे हमारे होम्योपैथिक दवाएं बहुत हद तक सक्षम है ।
इसलिए इस बड़े और जटिल सवाल कि क्या होम्योपैथिक दवा काम करती है ? ( Dose Homeopathy work ? ) के जवाब तक आप को पहुंचाने के लिए मै अपने कुछ व्यक्तिगत क्लीनिकल अनुभव ( My Own Clinical Experience) साझा करना चाहूगी , जो खुद मैने रोगग्रस्त लोगों को ठीक किया है :-

Latest Case-14) जब एक पच्चीस साल की महिला 23 जुलाई 2023 को बवासीर (PILES) की भयंकर तकलीफ से परेशान होकर मेरे पास आती है और बताती है कि दो तीन एलोपैथिक डाक्टर को दिखाई लेकिन कोई रिलीफ नही हो रहा है , तो उसको होम्योपैथिक मेडिसिन मेरे द्वारा दी जाती है और दो फालो अप मे ही ठीक होने लगती है । और 08 अगस्त 2023 को फोन कर के बताती है कि वो अब बिल्कुल ठीक हो गई है तो दिल बोल पडता है कि HOMEOPATHY WORKS 💪

Case-13) जब एक 30 वर्षीय महिला , जिसको लम्बे समय से अस्थमा की समस्या बनी होती है और इस कारण वह ठंडे तासीर की कोई चीज जैसे -दही , चावल , नीबू आदि बिल्कुल नही खा सकती थी , उसको मेरे द्वारा होम्योपैथिक मेडिसिन दी जाती है और 15-20 दिन मे ही वो अस्थमा की समस्या से इस स्तर तक ठीक हो जाती है कि अब वह दही , चावल, नीबू आदि का बिना किसी भय के सेवन भी करने मे समर्थ हो जाती है और दिनचर्या भी सामान्य हो जाती है , तो फिर दिल बोल पडता है कि HOMEOPATHY WORKS 💪.

Case -12) जब एक 19 साल के लडके के गले मे गलगुटिका (Tonsils ) उभर आता है और जिसके कारण वह खाना पीना भी अच्छे से नही कर पा रहा था , तो उसको मेरे द्वारा होम्योपैथिक मेडिसिन दी जाती है और दो दिन मे बिल्कुल ठीक हो जाता है तो दिल बोल पडता है कि "Homeopathy works "💪

Case-11 ) जब एक 28 साल के पुरुष मरीज, जिसका ब्लड प्रेशर कभी 160 से नीचे रहता ही नही था, और वो ये मान चुका था कि उसकी ये समस्या कभी ठीक ही नही हो सकती है, तो फिर उसे मेरे द्वारा होम्योपैथिक मेडिसिन दी जाती है और उसका ब्लड प्रेशर 130 के नीचे रहने लगता है तो फिर दिल बोल पडता है कि "HOMEOPATHY WORKS" 💪

Case-10 ) जब एक 18 वर्ष का लड़का, जिसे IIT की परीक्षा के लगभग पन्द्रह दिन पहले इस स्तर का मानसिक दबाव और घबराहट की पैनिक स्थिति बन जाती है कि घर वालो को लगता है कि अब परीक्षा मे बैठना तो मुश्किल है ही और साथ ही कोई बड़ी मानसिक समस्या न पैदा हो जाए, तब उसे मेरे द्वारा होम्योपैथिक मेडिसिन दिया जाता है और एक सप्ताह मे ही न केवल सारी घबराहट की समस्या दूर हो जाती है बल्कि परीक्षा के दो दिन पहले वीडियो काल पर हसते हुए बात करता है तो फिर दिल बोल पडता है कि "HOMEOPATHY WORKS" 💪

Case -9) जब एक 40 वर्षीय महिला , जिसके घुटने मे दर्द होने की शिकायत होती है और माडर्न मेडिसिन तथा ओइनटमेंट वगैरह बेअसर साबित होती है , तो फिर उसे मेरे द्वारा होम्योपैथिक मेडिसिन दी जाती है और उसके घुटने का दर्द बंद हो जाता है तो फिर दिल बोल पडता है कि "Homeopathy works" 💪

Case-8 ) जब एक 28 वर्षीय महिला जिसकी माहवारी अनियमितता की समस्या डेढ दो साल से बनी हुई होती है, और उसे मेरे द्वारा होम्योपैथिक मेडिसिन दी जाती है और लगभग डेढ-दो महीने मे उसकी माहवारी नियमित हो जाती है तो फिर दिल बोल पडता है कि "Homeopathy works" 💪

Case-7) जब एक 36 वर्षीय महिला जिसको माइग्रेन की तकलीफ लम्बे समय से बनी हुई थी, और लगातार माडर्न मेडिसिन लेने के बाद भी नही समाधान होता है , फिर उसे मेरे द्वारा होम्योपैथिक मेडिसिन दी जाती है और लगभग 4-5 सप्ताह मे उसकी माइग्रेन की तकलीफ बिल्कुल समाप्त हो जाती है तो फिर दिल बोल पडता है कि " Homeopathy works" 💪

Case-6 ) जब एक 35 वर्षीय महिला मरीज , जिसके पीठ मे त्वचा की कुछ ऐसी बिमारी होती है कि दिन भर तकलीफ बनी रहती है और माडर्न मेडिसिन लेने पर कोई फर्क नही पडता है तब उसे मेरे द्वारा होम्योपैथिक मेडिसिन दी जाती है और लगभग दो सप्ताह मे उसकी समस्या का पूरी तरह से निदान हो जाता है तो दिल बोल पडता है कि "Homeopathy works" 💪

Case-5 ) जब एक किशोर अवस्था का लड़का, जिसकी पीठ का दर्द ठीक ही नही हो रहा होता है और माडर्न मेडिसिन के डाक्टर कहता है कि ये दवा से ठीक नही होगा और उसे कमर पर बेल्ट हमेशा पहनना होगा , तब उसे मेरे द्वारा होम्योपैथिक मेडिसिन रात मे दी जाती है और सुबह आ कर बोलता है कि दर्द बिल्कुल नही हो रहा है और बाद मे भी कभी उसकी दर्द की समस्या नही आती है तो दिल बोल पडता है कि "Homeopathy works" 💪

Case-4 ) जब एक 60 वर्षीय महिला मरीज को हाई ब्लड प्रेशर के कारण दैनिक कार्य करने मे भी परेशानी होती है और घुटने का दर्द बहुत बढ जाता है और माडर्न मेडिसिन लेने पर भी ठीक नही होती है । उसके बाद उसे मेरे द्वारा होम्योपैथिक मेडिसिन दी जाती है और उसका हाई ब्लड प्रेशर भी सामान्य रहने लगता है और घुटने का दर्द भी ठीक हो जाता है तो फिर दिल बोल पडता है कि "Homeopathy works " 💪

Case-3 ) जब एक 65 वर्षीय पुरुष मरीज को जंघे के बड़े फोडे के आपरेशन के बाद हास्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आने के बाद पूरे शरीर मे भयावह रूप की कपकपी बार बार आती है , और फिर उसी हास्पिटल के डाक्टर को दिखा कर कुछ नये जांच करवाने और नयी दवा लेने के बाद भी कपकपी ठीक नही होती है , तो फिर उस मरीज को मेरे द्वारा होम्योपैथिक मेडिसिन की केवल एक डोज दी जाती है और केवल 8 मिनट बाद ही कपकपी बंद हो जाती है और दुबारा कभी नही आती है तो दिल बोल पडता है कि " Homeopathy works " 💪

Case -2) जब एक 41 वर्षीय पुरुष मरीज को बवासीर की समस्या बहुत ही भयावह स्तर की होती है , 5-6 सप्ताह से बहुत ज्यादा रक्त स्राव होने के कारण बहुत ज्यादा घबराहट और डर की मनोदशा गम्भीर हो जाती है, तो फिर उसे मेरे द्वारा होम्योपैथिक मेडिसिन दी जाती है और न केवल बवासीर की समस्या समाप्त हो जाती है बल्कि उसे दुबारा भी कभी नही होती है तो फिर दिल बोल पडता है कि "Homeopathy works" 💪

Case -1 ) जब एक महिला मरीज, जिसके शरीर के सारे बाल गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन से हुए खतरनाक रिएक्शन के कारण गायब हो चुके होते है तब उसे मेरे द्वारा होम्योपैथिक मेडिसिन दी जाती है और उसके परिणामस्वरूप ऑख की भौह और पलको के बाल आने लगते है, फिर कुछ दिन बाद सिर के भी बाल आने लगते है तो दिल बोल पडता है कि "Homeopathy works " 💪

ये कुछ मेरे निजी क्लीनिकल अनुभव के वास्तविक तथ्य है , जो शायद आप को इस कठिन सवाल के जवाब तक पहुचने मे अवश्य सहयोग करेगे......!

सादर धन्यवाद और आभार......

डा. सोनल यादव ( मुम्बई)
B.H.M.S. (RDVV) , C.G.O. (Pune) , D.N.H.E.
🌏🌏मोबाइल: 9309971261🌏🌏

Address

Kalyan
Kalyan
421306

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Radiance Homeopathy Online posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Radiance Homeopathy Online:

Shortcuts

Share