Pooja Parmar Rana A.N.M

  • Home
  • Pooja Parmar Rana A.N.M
Website Contact the business

Pooja Parmar Rana A.N.M Health and family welfare

29/09/2026
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नवजात शिशु की सही देखभाल (Neonatal Care) और प्रसवोत्तर ...
29/09/2026

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नवजात शिशु की सही देखभाल (Neonatal Care) और प्रसवोत्तर जांच (PNC Visit) माँ और बच्चे दोनों को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए बेहद ज़रूरी है। आइए, संस्थागत प्रसव और नियमित स्वास्थ्य जांच को बढ़ावा दें। 🩺👶❤️
साथ ही, माँ के बेहतर स्वास्थ्य और शिशु के सही विकास के लिए संतुलित एवं पोषक आहार बेहद ज़रूरी है। आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, फल, दलिया, अंडा और डेरी उत्पाद ज़रूर शामिल करें। दूध की मात्रा (Lactation) बढ़ाने के लिए जीरा, अजवाइन, मेथी, सौंफ,लहसुन,और गोंद के लड्डू का सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा, माँ को दिनभर में पर्याप्त पानी, नारियल पानी,और सूप जैसे तरल पदार्थों का सेवन करते रहना चाहिए ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे।
​खानपान के साथ-साथ कुछ चीज़ों से परहेज करना भी उतना ही आवश्यक है। अत्यधिक मिर्च-मसालेदार, तला-भुना, बासी भोजन, जंक फूड, कैफीन (चाय/कॉफी की अधिकता) और शराब/धूम्रपान से पूरी तरह दूरी बनाकर रखें, क्योंकि इसका सीधा असर बच्चे की पाचन क्रिया और स्वास्थ्य पर पड़ता है।
​शिशु के सर्वांगीण विकास और उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जन्म के पहले 6 महीने तक केवल और केवल मां का दूध (Exclusive Breastfeeding) ही दें। 6 महीने तक बच्चे को पानी या ऊपर का दूध बिल्कुल न दें।पहला गाढ़ा पीला दूध (कोलोस्ट्रम) बच्चे के लिए पहले टीके के समान होता है, जो उसे बीमारियों से बचाता है। स्तनपान न केवल बच्चे को कुपोषण से बचाता है, बल्कि माँ को भी कई बीमारियों से सुरक्षित रखता है।

28/09/2026

विश्व फार्मेसिस्ट दिवस के अवसर पर अपने आप को फार्मेसी अधिकारियों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित होकर एवं सम्मान पा कर मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानती हूं, वास्तव में फार्मेसी अधिकारी स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ है। आप लोगों के द्वारा अति दुर्गम, दुर्गम एवं विषम भौगोलिक क्षेत्र में दी जा रही सेवा प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है। आपके जज्बे को मैं सैल्यूट🫡 करती हूं।

विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर राजकीय आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट संगठन उत्तरकाशी के द्वारा विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्...
27/09/2026

विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर राजकीय आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट संगठन उत्तरकाशी के द्वारा विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रण मिला एवं आप लोगों ने जो मुझे सम्मान और आशीर्वाद दिया इसके लिए मैं आप लोगों की आजीवन आभारी रहूंगी। आप सभी को एक बार पुनः विश्व फार्मासिस्ट दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

26/09/2026

गर्भवती महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जाने वाली निःशुल्क योजनाओं के बारे में लाभार्थी पूनम द्वारा अपनी लोकल Ranwalti भाषा में फीडबैक।
गर्भवती महिलाओं की समस्त जांच सरकारी संस्थानों में निःशुल्क होती हैं, सभी गर्भवती माताएं भी इसका लाभ उठाएं।

अपने बच्चे को पूर्ण प्रतिरक्षित करवायें।
25/09/2026

अपने बच्चे को पूर्ण प्रतिरक्षित करवायें।

25/09/2026

विश्व फार्मासिस्ट दिवस हर साल 25 सितंबर को मनाया जाता है।यह दिन स्वास्थ्य सेवा और दवा सुरक्षा में फार्मासिस्टों के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करने के लिए समर्पित है

इतिहास और शुरुआत स्थापना: इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन (FIP) की स्थापना 25 सितंबर 1912 को हुई थी।
शुरुआत: FIP काउंसिल ने साल 2009 में इस्तांबुल (तुर्की) में बैठक के दौरान 25 सितंबर को 'विश्व फार्मासिस्ट दिवस' के रूप में मनाने की आधिकारिक शुरुआत की थी।
वर्ष 2026 की थीमइस वर्ष (2026) विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम "स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना" (Empowering pharmacists for a healthy future) है।
मुख्य उद्देश्य और महत्वदवाओं की सही जानकारी: मरीजों को डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवा की सही खुराक, सेवन का तरीका और समय की जानकारी देना।
दवा सुरक्षा: नकली या असुरक्षित दवाओं के प्रति जागरूकता फैलाना और दुष्प्रभावों (Side Effects) से बचाना।
स्वास्थ्य प्रणाली की कड़ी: डॉक्टर और मरीज के बीच संवाद को मजबूत कर बेहतर इलाज सुनिश्चित करना।

25/09/2026

सभी फार्मेसी अधिकारियों को विश्व फार्मासिस्ट दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी उत्तरकाशी महोदय के द्वारा जनपद एवं ब्लॉक ...
24/09/2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी उत्तरकाशी महोदय के द्वारा जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया यह सम्मान मुझे मेरे कार्य एवं दायित्वों के प्रति और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।
Thank you CMO Sir
Thank you ACMOs sir

22/09/2026

उच्च जोखिम समूह वाली गर्भवती महिला का मेरे द्वारा समय-समय पर फॉलोअप किया गया तथा परामर्श दिया गया कि आप संभावित प्रसव तिथि से 15 दिन पूर्व ही उच्च संसाधन वाले अस्पताल की निकटतम दूरी पर निवासरत रहें तथा प्रसव करवाएं। सुरक्षित प्रसव के बाद प्रसूति महिला के द्वारा दिया गया फीडबैक।

Address


Opening Hours

Monday 09:00 - 17:00
Tuesday 09:00 - 17:00
Wednesday 09:00 - 17:00
Thursday 09:00 - 17:00
Friday 09:00 - 17:00
Saturday 09:00 - 17:00

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pooja Parmar Rana A.N.M posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Pooja Parmar Rana A.N.M:

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed health & beauty business?

Share