31/08/2026
अस्पतालों द्वारा अपने परिसर में स्थित दवा की दुकान पर थोक एवं फुटकर दोनों लाइसेंस लेकर थोक लाइसेंस से सीधे दवाएँ कंपनी से खरीदकर अपने ही फुटकर लाइसेंस से बिक्री किए जाने के मामले की निष्पक्ष एवं व्यापक जाँच होनी चाहिए। क्योंकि ऐसी दवाओं की सैंपलिंग न के बराबर होती या कहे होती ही नहीं जिससे दवाओं के अधोमानक होने , ऐसी दवाओं से अत्यधिक मुनाफा कमाने आदि का नुकसान मरीज को उठाना पड़ता है , अस्पताल परिसर के मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस, संस्थागत दवा भंडार, क्रय-विक्रय अभिलेख तथा दवाओं के संभावित विचलन की जाँच आवश्यक है। यदि निरीक्षण में लापरवाही या मिलीभगत मिले तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही भी तय हो। दवा कारोबार व्यापार के साथ जनस्वास्थ्य की जिम्मेदारी भी है।