Drx ummed Singh

Call Directions Contact the business

Drx ummed Singh मेरा जीवन सबकी भलाई के लिए है

🩸 मानवता एक मिशन🩸

14/05/2026

Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

26/03/2026

🩸 “हर घर की परंपरा बनाना है, हर घर में रक्तदाता बनाना है” 🩸
📌 रक्तदान जन-आंदोलन के लिए सुझाव
1️⃣ 18 वर्ष के बाद स्वैच्छिक रक्तदान अनिवार्य जागरूकता
18 वर्ष पूर्ण करने वाले प्रत्येक स्वस्थ नागरिक को मतदान की तरह रक्तदान के प्रति प्रेरित किया जाए।
2️⃣ सभी सरकारी दस्तावेज़ों में ब्लड ग्रुप अनिवार्य
आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, स्कूल आईडी आदि पर ब्लड ग्रुप अंकित हो, ताकि आपातकाल में तुरंत सहायता मिल सके।
3️⃣ स्कूल–कॉलेज में रक्तदान को प्रोत्साहन
वर्ष में किए गए रक्तदान के आधार पर छात्रों को प्रमाणपत्र, सम्मान और प्राथमिकता अंक दिए जाएं।
4️⃣ तीर्थ स्थलों पर रक्तदान सुविधा + विशेष दर्शन
तिरुपति बालाजी मंदिर,
शिर्डी साईं बाबा मंदिर,
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग
जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों पर रक्तदान केंद्र स्थापित हों।
रक्तदाताओं को संस्था की ओर से विशेष/प्राथमिक दर्शन सुविधा मिले।
5️⃣ थैलेसीमिया माइनर टेस्ट अनिवार्य
हर अविवाहित युवक–युवती का थैलेसीमिया माइनर टेस्ट हो।
सामूहिक विवाह समारोह में जन्म प्रमाण पत्र के साथ इसकी प्रति संलग्न हो।
दोनों माइनर होने पर विवाह से पहले उचित परामर्श अनिवार्य हो।
6️⃣ शासकीय कार्यालयों में वर्ष में दो बार रक्तदान शिविर
जिला, ब्लॉक, तहसील स्तर पर शिविर आयोजित हों।
रक्तदान प्रमाणपत्र को प्रोत्साहन/प्राथमिकता में शामिल किया जाए।
7️⃣ ब्लड बैंक में रक्तदाताओं को सम्मान
सरकारी गाइडलाइन अनुसार रिफ्रेशमेंट, सम्मानजनक व्यवहार और प्रमाणपत्र दिया जाए ताकि वे प्रेरित होकर दूसरों को भी प्रेरित करें।
8️⃣ मुक्तिधामों में जागरूकता बोर्ड
रक्तदान, नेत्रदान, अंगदान, देहदान से संबंधित पोस्टर और होर्डिंग लगाए जाएं।
9️⃣ प्रशासनिक स्तर पर प्रचार-प्रसार
जैसे मतदान, पल्स पोलियो, कुष्ठ रोग अभियान चलते हैं, उसी तरह रक्तदान जागरूकता अभियान भी चलाया जाए।
🔟 कचरा गाड़ी और जनसंदेश वाहनों में संदेश
“स्वच्छता के साथ रक्तदान” का संदेश हर घर तक पहुंचे।
1️⃣1️⃣ गांव-गांव में रैली और नुक्कड़ नाटक
शिक्षकों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से रक्तदान महादान के प्रति भय दूर किया जाए।
✨ अभियान का मुख्य नारा:
🩸 “रक्तदान महादान – जीवन बचाना सबसे बड़ा धर्म”
🩸 “एक यूनिट रक्त, कई जिंदगियों की सुरक्षा”
🩸 “हर घर से एक रक्तदाता – यही है सच्ची देशभक्ति”
🩸 मानवता एक मिशन 🩸
भाई नरेंद्र यादव सोहना
भाई रविंदर गुर्जर
भाई सतनारायण शर्मा
भाई नवीन पंकज

14/03/2026

रक्तदान को लेकर अहम फैसला, अब तीन तरह के लोग नहीं कर सकते रक्तदान
दिल्ली न्यूज़ के अनुसार, Supreme Court of India में केंद्र सरकार ने ट्रांसजेंडर, समलैंगिक पुरुष (MSM) और महिला यौनकर्मियों के रक्तदान पर लगी रोक को सही ठहराया है।
सरकार ने अदालत में कहा कि यह फैसला किसी के साथ भेदभाव करने के लिए नहीं है, बल्कि मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
🏛️ सुप्रीम कोर्ट में क्या कहा गया?
सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल Aishwarya Bhati ने दलील दी कि राष्ट्रीय रक्त नीति का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मरीजों को सुरक्षित और संक्रमण-मुक्त खून मिले।
उन्होंने कहा कि अगर रक्त में संक्रमण होगा तो मरीज की जान को खतरा हो सकता है, इसलिए सावधानी जरूरी है।
🏥 स्वास्थ्य मंत्रालय का तर्क
Ministry of Health and Family Welfare ने अपने हलफनामे में बताया कि कुछ अध्ययनों और 2020–21 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार इन विशेष समूहों में HIV संक्रमण सामान्य आबादी की तुलना में 6 से 13 गुना अधिक पाया गया है।
साथ ही हेपेटाइटिस B और हेपेटाइटिस C का खतरा भी ज्यादा बताया गया है।
सरकार का कहना है कि ऐसे उच्च जोखिम वाले समूहों से रक्त लेना राष्ट्रीय रक्त नीति के सिद्धांतों के खिलाफ है।
🌍 क्या सिर्फ भारत में ही ऐसा नियम है?
सरकार ने यह भी बताया कि कई अन्य देशों में भी इसी तरह के नियम लागू हैं। कुछ देशों में स्थायी रोक है, जबकि कुछ जगहों पर तय समय की पाबंदी (डिफरल पीरियड) रखी गई है, ताकि रक्त के जरिए फैलने वाले संक्रमणों का खतरा कम किया जा सके।
🔎 निष्कर्ष
सरकार का कहना है कि यह फैसला किसी समुदाय के खिलाफ नहीं है, बल्कि मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए लिया गया है।
रक्तदान का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीज तक सुरक्षित खून पहुंचाना है, इसलिए नीति में सावधानी बरती जा रही है।

उत्सव हो या खुशी हो सकता है नहीं मिलूं लेकिन आपातकाल में जरूर मिलूंगा ‼️हमारा उद्देश्य ‼️स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति आमजन...
04/03/2026

उत्सव हो या खुशी हो सकता है नहीं मिलूं लेकिन आपातकाल में जरूर मिलूंगा ‼️

हमारा उद्देश्य ‼️स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति आमजन को जागरूक करना है_*

सहयोगी ‼️ मानवता एक मिशन

🅰️🅱️⛔ SDP DONE

🩸 स्वैच्छिक रक्तदान 🩸

आज भाई नवीन पंकज ने अपने जीवन का 50 वा रक्तदान निःशुल्क निस्वार्थ जीवन बचाओ मुहिम में किया है, भाई अभी घर पर अपने भाई के गम से उभरे भी नहीं थे कि मसीहा बनने की जिम्मेदारी आई और भूल गए गम को, भाई ने लाजवाब पारी खेलते हुए रक्तक्रांति का अर्धशतक पूरा किया है,

न दिन देखते हैं न रात देखते हैं रक्तदानी सिर्फ और सिर्फ हालात देखते है💪

❗मैं डॉ रवीन्द्र गुर्जर नमन करता हूं उन मात पिता को जिन्होंने आप जैसे रक्तवीर, दानी को जन्म दिया है ‼️

🩸मानवता एक मिशन 🩸
भाई नरेंद्र यादव सोहना
प्रवीण आनंदपुर
भाई सतनारायण शर्मा

सर्वाइकल कैंसर
02/03/2026

सर्वाइकल कैंसर

Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

02/12/2025
30/11/2025

Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

Address

Ramsingh Pura Manka Mundawar Alwar
Alwar
301401

Telephone

+919992602791

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Drx ummed Singh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Drx ummed Singh:

Shortcuts

Share