Gayatri Pariwar Bangalore

Directions Website

Gayatri Pariwar Bangalore All World Gayatri Pariwar is a world-wide family of people who follow the principles of Gayatri - the Promotion of Scientific Spirituality.

All World Gayatri Pariwar is a world-wide family of people who follow the principles of Gayatri - the symbol of righteous knowledge, pure intelligence & selfless service. AWGP is a large organization devoted to thought transformation movement, dissemination of scientific spirituality, and social and cultural reformation and elevation of the whole world with collective participation of awakened souls. The basic tenets of the mission includes

Rise of divinity in human beings and heavenly atmosphere on earth. Individual, familial and societal refinement
Healthy body, pure mind and civilized society
Atmavat sarvabhooteshu (all living beings are soulkin), Vashudhaiv kutumbkam (Entire earth is our family)
Equal opportunity for progress to all irrespective of caste, creed, color, religion, region, language or sex
The activities of the mission can be broadly divided into the following:

Spiritual Awakening of people by teaching the following three principles in personal lives: Upasana (Contemplating on divine virtues) Sadhana (Practicing self-control for acquiring divine virtues) Aradhana (Using acquired resources for the welfare of the society) Propagation of Gayatri (collective wisdom) and Yagna (cooperative virtuous demeanor). Propagation of Yoga, meditation and methods for alternate healing. Publication and distribution of literature containing constructive thoughts on every aspect of human life written by Pandit Shriram Sharma Acharya. Campaigns to spread the message of New Era to the masses, creative campaigns to invite active cooperation of intelligentsia in the process of new creation and combative campaigns to collectively overcome the obstacles coming in the way of evolution of a new era. Creation of addiction free society and promotion of vegetarianism. Work towards establishing a well balanced, pollution free ecosystem. Harmony, friendship, brotherhood, peace and prosperity of the whole world. Inculcation of family and cultural values in younger generation via Multimedia and other state-of the art technology. Creation of awareness among women and promoting their active participation towards creation of a new world order.

🔥*अश्विन नवरात्र अनुष्ठान की पूर्णाहुति*🌷 *नारी शक्ति द्वारा 148 वां नवरात्र अनुष्ठान की पूर्णाहुति का संचालन**प्रणाम* *...
20/10/2026

🔥*अश्विन नवरात्र अनुष्ठान की पूर्णाहुति*

🌷 *नारी शक्ति द्वारा 148 वां नवरात्र अनुष्ठान की पूर्णाहुति का संचालन*

*प्रणाम*

*गायत्री चेतना केंद्र बेंगलुरु में आश्विन नवरात्र अनुष्ठान की महापूर्णाहुति गुरु सत्ता के दिव्य संरक्षण* में संपन्न हुई।
*कार्यक्रम का संचालन -अजपा आर्या और कमलेश खरे जी* ने वैदिक मंत्रों के द्वारा यज्ञ का सारगर्भित विवेचन किया।
*अश्विन नवरात्रि पर नौ देवियों के महत्व व मां दुर्गा के 9 स्वरूपों* को बहुत ही सुंदर ढंग से समझाया।

*संस्कारों का संचालन दिव्यांशु पारखे* ने किया, जिसमें विभिन्न प्रकार के संस्कार संपन्न कराए गए।

*शैलपुत्री के स्वरूप को धारण करती हुई देव कन्याओं का विधि विधान से पूजन-अर्चन* किया गया और कन्या पूजन का क्रम संपन्न हुआ।

सभी परिजनों ने *तेरा तुझको अर्पण* के भाव से प्रेमपूर्वक यज्ञ भगवान् को अपनी आहुतियां प्रदान करते हुए गुरु सत्ता का आशीर्वाद प्राप्त किया और *सुपारी और नारियल के माध्यम से अपने अनुष्ठान* को संपन्न किया। इस तरह नवरात्रि अनुष्ठान की पूर्णाहुति बहुत ही सुंदर ढंग से संपन्न हुई। सभी ने अग्नि देवता की दिव्य ऊर्जा को आत्मसात किया, और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

*सभी पर गुरु कृपा सतत् रूप से बनी रहे*🙏🙏

*गायत्री परिवार ट्रस्ट बेंगलुरु, कर्नाटक*🙏🙏

🌷 *नारी शक्ति द्वारा यज्ञ आचार्यों की महती भूमिका के अंतर्गत-- आज का 147 वां यज्ञ संचालन**प्रणाम* *नारी शक्ति* द्वारा आज...
11/10/2026

🌷 *नारी शक्ति द्वारा यज्ञ आचार्यों की महती भूमिका के अंतर्गत-- आज का 147 वां यज्ञ संचालन*

*प्रणाम*

*नारी शक्ति* द्वारा आज का *147 वां श्रेष्ठ यज्ञ संचालन- श्रीमती रीता रजक और श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव* ने वैदिक मंत्रों के द्वारा यज्ञ का सारगर्भित विवेचन किया।
*अश्विन नवरात्रि के प्रथम दिवस आज यज्ञीय कार्यक्रम का शुभारंभ *चलेंगे हम जगत जननी प्रज्ञा गीत* से हुआ।

*रीता रजक* ने सभी परिजनों को आज *नवरात्रि अनुष्ठान-कर्मकांड भास्कर* से सभी को नवरात्रि अनुष्ठान के बारे में समझाया एवं आज नवरात्रि अनुष्ठान करने के लिए सभी को प्रेरित किया। और सभी ने संकल्प भी लिया।

*श्वेता श्रीवास्तव ने प्रज्ञा गीत के माध्यम से साधना का महत्व* समझाया।

संस्कार परंपरा के अंतर्गत आज जन्मदिवस संस्कार संपन्न हुआ जिसे *दिव्यांशु पारखे*
आज भावी पीढ़ी में प्रकृति उम्र 4 वर्ष का जन्म दिवस संस्कार संपन्न हुआ। उसे गायत्री चेतना केंद्र की सबसे छोटी साधिका *भाग्यश्री* ने प्रकृति को माला पहनाकर जन्म दिवस मनाया एवं *हेमेंद्र साहू जी को मनमोहन सिंह* ने माला पहनाकर गुरु सत्ता का आशीर्वाद प्रदान किया।

सभी परिजनों ने *तेरा तुझको अर्पण* के भाव से प्रेमपूर्वक यज्ञ भगवान् को अपनी आहुतियां प्रदान करते हुए गुरु सत्ता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

*सभी पर गुरु कृपा सतत् रूप से बनी रहे*🙏🙏

*गायत्री परिवार ट्रस्ट बेंगलुरु, कर्नाटक*🙏🙏

06/10/2026

*गायत्री* *परिवार ट्रस्ट, बेंगलुरु के ट्रस्ट मंडल का पुनर्गठन*
बेंगलुरु। गायत्री परिवार ट्रस्ट, बेंगलुरु की संगठनात्मक एवं प्रबंधन व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में ट्रस्ट मंडल का पुनर्गठन किया गया है। *पुनर्गठित ट्रस्ट मंडल में हरि शंकर राजपुरोहित को मुख्य प्रबंध ट्रस्टी तथा शेखर चतुर्वेदी को संयुक्त प्रबंध ट्रस्टी का दायित्व सौंपा गया है।*

**पुनर्गठित ट्रस्ट मंडल में कर्दम पटेल, संग्राम सिंह राजपुरोहित, पुरुषोत्तम पटेल, अश्विनी कटरे, राजेश शर्मा, आशा मोहन एवं गौरव भालोटिया को ट्रस्टी के *रूप में शामिल किया गया है।*
ट्रस्ट की गतिविधियों एवं सेवा कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए मुख्य प्रबंध ट्रस्टी हरि शंकर राजपुरोहित की अध्यक्षता में विभिन्न समितियों का भी गठन किया गया। इनमें कार्यकर्ताओं की सहभागिता एवं दायित्वों का स्पष्ट विभाजन करते हुए सेवा कार्यों को अधिक व्यवस्थित रूप देने का प्रयास किया गया है।

*देवालय प्रबंधन समिति में सुधीर धोटे को समन्वयक तथा दिव्यांशु पारखे, रीता रजक एवं विक्रांत विमल* को सह-समन्वयक बनाया गया है।

*आंदोलन प्रबंधन समिति में अंकित जोशी को समन्वयक* तथा देवस्वरूप, प्रीतम जेना एवं अवनीश कुमार को सह-समन्वयक का दायित्व सौंपा गया है।
*संगठन प्रबंधन समिति में मनोज चौरसिया को समन्वयक* तथा *मोहन बेरीवाल एवं विनय दुबे* को सह-समन्वयक नियुक्त किया गया है।
*वित्त एवं प्रबंधन समिति में शेखर चतुर्वेदी को समन्वयक एव संग्राम सिंह राजपुरोहित, सारंग आगरे एवं अनिल पंड्या* को सह-समन्वयक बनाया गया है।
*ट्रस्ट की आगामी बैठक में गायत्री परिवार के समर्पित, निष्ठावान एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को उनकी रुचि, एवं सहमति के अनुरूप विभिन्न समितियों में सम्मिलित किया जाएगा।*

सादर 🙏🏻
शेखर चतुर्वेदी
गायत्री परिवार कर्नाटक

September Newsletter 2026- गायत्री परिवार बेंगलुरु
05/10/2026

September Newsletter 2026- गायत्री परिवार बेंगलुरु

🌷 *नारी शक्ति द्वारा यज्ञ आचार्यों की महती भूमिका के अंतर्गत-- आज का 146 वां यज्ञ संचालन**प्रणाम* *नारी शक्ति* द्वारा आज...
05/10/2026

🌷 *नारी शक्ति द्वारा यज्ञ आचार्यों की महती भूमिका के अंतर्गत-- आज का 146 वां यज्ञ संचालन*

*प्रणाम*

*नारी शक्ति* द्वारा आज का *146 वां श्रेष्ठ यज्ञ संचालन- अजपा और ऋचा वर्मा* ने वैदिक मंत्रों के द्वारा यज्ञ का सारगर्भित विवेचन किया।
*अजपा और ऋचा* ने श्राद्ध तर्पण के महत्व, एंव परम वंदनीय माता जी के जीवन दर्शन पर सभी को अवगत कराया।

*पितृ पक्ष पर किस तरह अपने पूर्वजों को अपनी श्रद्धा आरोपित* की जाती है इस पर भी बहुत सुंदर तत्वदर्शन के माध्यम से समझाते हुए *कमलेश खरे जी* ने श्राद्ध -तर्पण की क्रियाविधि पूर्ण विधि विधान के साथ परिजनों से जलांजलि के माध्यम से संपन्न कराई।

संस्कार परंपरा के अंतर्गत आज पुंसवन और अन्नप्राशन संस्कार *अश्विनी कटरे जी* ने संस्कार क्यों कराना आवश्यक है- इस पर समझाते हुए संस्कार संपन्न कराए।

सभी परिजनों ने *तेरा तुझको अर्पण* के भाव से प्रेमपूर्वक यज्ञ भगवान् को अपनी आहुतियां प्रदान करते हुए गुरु सत्ता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

*सभी पर गुरु कृपा सतत् रूप से बनी रहे*🙏🙏

*गायत्री परिवार ट्रस्ट बेंगलुरु, कर्नाटक*🙏🙏

🌷 *नारी शक्ति द्वारा यज्ञ आचार्यों की महती भूमिका के अंतर्गत-- आज का 145 वां यज्ञ संचालन**प्रणाम* *नारी शक्ति* द्वारा आज...
28/09/2026

🌷 *नारी शक्ति द्वारा यज्ञ आचार्यों की महती भूमिका के अंतर्गत-- आज का 145 वां यज्ञ संचालन*

*प्रणाम*

*नारी शक्ति* द्वारा आज का *145 वां श्रेष्ठ यज्ञ संचालन- चंदना और रमामणि* ने वैदिक मंत्रों के द्वारा *हिंदी- कन्नड़ और तमिल तीनों भाषाओं* में यज्ञ का सारगर्भित विवेचन किया।
*चंदना ने परम पूज्य गुरुदेव एवं माता जी के जीवन दर्शन* के साथ-साथ *पितृ पक्ष पर किस तरह अपने पूर्वजों को अपनी श्रद्धा आरोपित* की जाती है इस पर भी बहुत सुंदर तत्वदर्शन के माध्यम से समझाया।

*पितृपक्ष के शुभारंभ पर गायत्री चेतना केंद्र बेंगलुरु में प्रातः कुछ परिजनों के द्वारा अपने पूर्वजों को तर्पण के माध्यम से जलांजलि द्वारा अपनी श्रद्धा व्यक्त की एवं उनके निमित्त तर्पण* किया। तर्पण का कार्यक्रम *कमलेश खरे जी* ने संपन्न कराया ।

सभी परिजनों ने *तेरा तुझको अर्पण* के भाव से प्रेमपूर्वक यज्ञ भगवान् को अपनी आहुतियां प्रदान करते हुए गुरु सत्ता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

*सभी पर गुरु कृपा सतत् रूप से बनी रहे*🙏🙏

*गायत्री परिवार ट्रस्ट बेंगलुरु, कर्नाटक*🙏🙏

🟣*स्नेहसलीला परमवंदनीय माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्मशताब्दी के उपलक्ष में अखंड जप- यज्ञ- संस्कार एवं दीप महायज्ञ का क...
22/09/2026

🟣*स्नेहसलीला परमवंदनीय माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्मशताब्दी के उपलक्ष में अखंड जप- यज्ञ- संस्कार एवं दीप महायज्ञ का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न*

🟣 *गायत्री चेतना केंद्र बेंगलुरु में गुरुसत्ता की सूक्ष्म एवं दिव्य उपस्थित में उदीयमान सविता देवता की स्वर्णिम प्रकाश के सानिध्य में परम वंदनीय माता भगवती देवी शर्माजी के प्राकट्य दिवस के 100 वर्ष* पूर्ण होने पर आध्यात्मिक वातावरण में प्रातः 5:00 बजे संकल्प के साथ 12 घंटे का अखंड जप का कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 12 घंटे अनवरत श्रद्धा- विश्वास एवं पूर्ण निष्ठा से माताजी के जन्मदिवस पर अखंड जप साधकों द्वारा संपन्न हुआ।
🔹 *यज्ञ-संस्कार*
इसके साथ ही प्रातः 9:00 बजे गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ। जिसका *संचालन नीतू सिंहा और मिनाती साहू* ने किया एवं माता जी के जीवन दर्शन पर सभी को अवगत कराया। संस्कारों की परंपरा के अंतर्गत *पुंसवन संस्कार और अन्नप्राशन संस्कार दिव्यांशु पारखे* ने संपन्न कराए। सभी साधकों और परिजनों ने तेरा तुझको अर्पण के भाव से यज्ञ भगवान को अपनी आहुतियां समर्पित की।
🔹 *गोधूलि बेला में दीप महायज्ञ*
अखंड जप का समापन एवं माताजी का जन्म दिवस *गोधूलि बेला में दीप महायज्ञ के साथ बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया एवं गायत्री चेतना केंद्र की सबसे छोटी साधिका भाग्यश्री का जन्म दिवस भी दीपयज्ञ* में संपन्न हुआ। लगभग 201 दीपों के साथ दीपकों के प्रकाश में *तमसो मा ज्योतिर्गमय* का संकल्प लिया। *दीप यज्ञ का संचालन कमलेश खरे जी* ने किया। उन्होंने माताजी के जीवन दर्शन पर बहुत ही सुंदर जीवन वृतांत को यथार्थ रूप में प्रस्तुत किया,सभी को अवगत कराया। *पुष्प वर्षा के माध्यम से सभी साधकों एवं परिजनों पर गुरुसत्ता का आशीर्वाद एवं शांति पाठ का अभिमंत्रित जल भी अभिसिंचित* किया गया।

सभी साधकों ने गुरुसत्ता के चरणों में अपनी *पुष्पांजलि- भावांजलि- श्रद्धांजलि* समर्पित की। तत्पश्चात *बुद्धि के दाता, विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी* की आरती सभी ने मिलकर बड़े उत्साह उमंग के साथ की एवं भगवान गणेश से सभी ने आशीर्वाद के रूप में सद्बुद्धि की प्रार्थना की। पूरे दिन परम वंदनीय माता जी के जन्म शताब्दी परआध्यात्मिक परिवेश में सभी ने विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता की।

*सभी पर गुरु कृपा सतत् रूप से बनी रहे-- यही भाव गुरु चरणों में*🙏🌹

*गायत्री परिवार बेंगलुरु कर्नाटक*🙏🌹🙏🌹

🌷 *नारी शक्ति द्वारा यज्ञ आचार्यों की महती भूमिका के अंतर्गत-- आज का 142 वां यज्ञ संचालन**प्रणाम* *नारी शक्ति* द्वारा आज...
07/09/2026

🌷 *नारी शक्ति द्वारा यज्ञ आचार्यों की महती भूमिका के अंतर्गत-- आज का 142 वां यज्ञ संचालन*

*प्रणाम*

*नारी शक्ति* द्वारा आज का *142 वां श्रेष्ठ यज्ञ संचालन- आर्या और अजपा* ने वैदिक मंत्रों के द्वारा यज्ञ का सारगर्भित विवेचन किया।
*अजपा ने परम पूज्य गुरुदेव एवं माता जी के जीवन दर्शन* पर प्रकाश डाला और *आर्या ने भगवान कृष्ण के जीवन दर्शन* पर विवेचन किया।

*संस्कार परम्परा के अंतर्गत आज पुंसवन एंव अन्नप्राशन संस्कार अश्विन कटरे जी ने विज्ञान और अध्यात्मवाद* के समन्वय के साथ सम्पन्न कराए।

सभी परिजनों ने *तेरा तुझको अर्पण* के भाव से प्रेमपूर्वक यज्ञ भगवान् को अपनी आहुतियां प्रदान करते हुए गुरु सत्ता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

*सभी पर गुरु कृपा सतत् रूप से बनी रहे*🙏🙏

*गायत्री परिवार ट्रस्ट बेंगलुरु, कर्नाटक*🙏🙏

30/08/2026

ऑनलाइन गायत्री महायज्ञ श्रृंखला (OGMY) # ३२९
━━━━━━━━━━━━━━
🕉️ समय विवरण 🕉️
━━━━━━━━━━━━━━
🌘 भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष । द्वितीया
🍁 शरद ऋतु । दक्षिणायण
📜 रौद्र संवत्सर । २०८३
🗓️ वार - रविवार
⏰ समय - प्रातः ९:००

━━━━━━━━━━━━━━
📿कार्यक्रम रूपरेखा 📿
━━━━━━━━━━━━━━
प्रातः ९:०० शान्तिकुंज ध्यान
प्रातः ९:१५ महायज्ञ/पूर्णाहुति
प्रातः १०:१५ आध्यात्मिक मैत्री चर्चा और साधनात्मक प्रश्नोत्तरी

🙏आशीर्वाद ,पंजीकरण और दोष परिमार्जन हेतु गूगल फॉर्म🙏
━━━━━━━━━━━━━━ https://forms.gle/kaGw2n5HdS6mpdNw5

━━━━━━━━━━━━━━
💬शंका समाधान हेतु व्हाट्सएप समूह💬
━━━━━━━━━━━━━━
https://chat.whatsapp.com/LJm8sPKspUPCOZdsMSSugv?mode=r_c

━━━━━━━━━━━━━━
🌼 समर्पण भाव 🌼
━━━━━━━━━━━━━━
सब भाव गुरू चरणों में ...

इदं गायत्र्यै इदं न मम

तस्मै श्री गु� fansllowers
fans

🌸 ॥ हर हर महादेव ॥ 🌸> वन्दे बोधमयं नित्यं गुरुं शंकररूपिणम्‌।परम पूज्य गुरुदेव एवं वंदनीया माताजी के सूक्ष्म संरक्षण में...
26/08/2026

🌸 ॥ हर हर महादेव ॥ 🌸
> वन्दे बोधमयं नित्यं गुरुं शंकररूपिणम्‌।

परम पूज्य गुरुदेव एवं वंदनीया माताजी के सूक्ष्म संरक्षण में, गायत्री परिवार बैंगलोर के द्वारा गायत्री चेतना केंद्र बैंगलोर में श्रावण मास शुक्ल पक्ष द्वादशी की पावन तिथि के शुभ संधिबेला पर दिव्य एवं भव्य आध्यात्मिक अनुष्ठान अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 🙏✨

🔱 कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ:
*सामूहिक रुद्राभिषेक: मुख्य आकर्षण के रूप में एक साथ *पांच* (पंच ब्रह्म/ पंच वत्र स्वरुप) दिव्य शिवलिंगों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक महारुद्राभिषेक संपन्न किया गया।

*पंच कुंडी यज्ञ*: समस्त देव परिजनों द्वारा पंच कुंडी गायत्री महायज्ञ में श्रद्धापूर्वक आहुतियाँ समर्पित की गईं।

सत्संग एवं मार्गदर्शन: रुद्राभिषेक के संचालक की भूमिका में आदरणीय आचार्य कमलेश खरे जी ने उपस्थित लगभग 90 देव परिजनों को *परम पूज्य गुरुदेव* के द्वारा बताय गए रुद्र, महाकाल के तत्व दर्शन, रुद्राभिषेक का महत्व एवं आत्मिक प्रगति पर अत्यंत प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदान किया।
भक्ति, भाव और अनुशासन से परिपूर्ण इस पावन आयोजन में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने वाले सभी श्रद्धालु देव परिजनों का गायत्री चेतना केंद्र, बैंगलोर की ओर से हार्दिक आभार

🕉️ ॐ नमः शिवाय 🕉️
🙏 हर हर महादेव 🙏
— अखिल विश्व गायत्री परिवार, बैंगलोर

Address

Industrial Begur, 37, Laxmi Layof Road, Garden Layout, Industrial Layout, Begur
Bangalore
560068

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gayatri Pariwar Bangalore posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Nearby health & beauty businesses