08/10/2026
नैनीताल घूमने आए थे या नशे में हुड़दंग करने? मालरोड पर एक पर्यटक झील में उतरा, दूसरा सड़क पर लेटा
नैनीताल के मालरोड पर शराब के नशे में दो पर्यटकों ने जमकर हंगामा किया। एक पर्यटक कपड़े उतारकर नैनी झील में नहाने उतर गया, जबकि दूसरा अपर मालरोड पर सड़क पर लेट गया, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। राहगीरों की सूचना पर मल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची और झील में उतरे पर्यटक को बाहर निकाला। दोनों पर्यटकों के हरियाणा निवासी होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने दोनों को डांट-फटकार कर मौके से हटा दिया।
नैनीताल घूमने आइए, लेकिन नशे में अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालकर नहीं।