07/08/2026
कुछ कहानियाँ सिर्फ इलाज की नहीं होतीं…
वे उम्मीद के फिर से लौट आने की कहानियाँ होती हैं। ❤️
कुछ समय पहले जब न्यूरो-डेवलपमेंटल समस्याओं से जूझ रहे बच्चों के परिवार हमारे पास आए, तो उनके चेहरे पर सबसे बड़ा सवाल था—
“क्या हमारा बच्चा कभी अपने पैरों पर खड़ा हो पाएगा?”
किसी बच्चे को बोलने में परेशानी थी, कोई ठीक से चल नहीं पाता था, कोई अपने माता-पिता से संवाद नहीं कर पाता था और कुछ बच्चे सामान्य गतिविधियाँ भी नहीं कर पाते थे।
हमने इन बच्चों को केवल उनकी बीमारी के नाम से नहीं देखा।
हर बच्चे को एक अलग व्यक्ति, उसकी अपनी क्षमता और उसकी अपनी जरूरत के साथ समझने की कोशिश की।
लेकिन हमारे लिए असली सफलता आंकड़े नहीं हैं…
असली सफलता वह क्षण है जब महीनों से चुप बच्चा पहली बार अपनी बात कहने की कोशिश करता है।
जब माता-पिता बताते हैं—“अब बच्चा खुद से काम करने लगा है।”
जब बच्चा अस्पताल आने के बजाय अपने पैरों पर चलकर हमारे सामने आता है।
इन्हीं छोटी-छोटी उपलब्धियों ने हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। ❤️
इसी अनुभव के आधार पर अब न्यूरो-डेवलपमेंटल OPD को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने और बच्चों के सुधार का वैज्ञानिक तरीके से मूल्यांकन करने के लिए assessment scale विकसित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
हमारा उद्देश्य केवल दवा देना नहीं, बल्कि—
🌱 बच्चे की क्षमता को पहचानना
🌱 परिवार को आशा देना
🌱 सुधार को objectively measure करना
🌱 और हर बच्चे के लिए individualised care देना है।
अखबार में प्रकाशित यह खबर मेरे लिए व्यक्तिगत उपलब्धि से कहीं अधिक है।
यह उन बच्चों, माता-पिता और पूरी टीम के विश्वास की कहानी है जिन्होंने हार नहीं मानी।
उम्मीद छोटी हो सकती है,
लेकिन सही दिशा में उठाया गया एक कदम
किसी बच्चे की पूरी दुनिया बदल सकता है। ❤️
🙏 धन्यवाद जागरण परिवार को इस प्रयास को स्थान देने के लिए एवं आभार माननीय कुलपति महोदय का मुझ पर विश्वास दिखाने के लिए।
— डॉ. अनूप श्रीवास्तव
वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी
महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, गोरखपुर