Health & Fitness Solutions

Directions

Health & Fitness Solutions To provide information and assistance to the youth and needy people in the field of health and physical education ......�

*आस्था या अन्ध विश्वास* नागपंचमी के पर्व पर सांपों को दूध प‍िलाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। लेक‍िन क्‍या आप जानत...
16/08/2026

*आस्था या अन्ध विश्वास*
नागपंचमी के पर्व पर सांपों को दूध प‍िलाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। लेक‍िन क्‍या आप जानते हैं क‍ि इस परंपरा के चलते नागपंचमी के द‍िन या फिर कुछ द‍िनों बाद क‍ितने सांपों की मौत हो जाती है। बता दें क‍ि इस बार नागपंचमी 29 जुलाई यानी क‍ि मंगलवार ( श्रावण मास शुक्ल पक्ष पंचमी ) को है। अगर आप भी ऐसा ही करते आए हैं तो इस बार इस परंपरा का ह‍िस्‍सा बनने से पहले यहां बताई गई बातों पर एक बार गौर जरूर कर लें। ताकि परंपराओं के नाम पर कहीं बेजुबानों जीवों की जान न चली जाए।भविष्य पुराण के पंचमी कल्प में नागपूजा और नागों को दूध अर्पित करने का जिक्र किया गया है। मान्‍यता है कि सावन के महीने में नाग देवता की पूजा करने और नाग पंचमी के दिन दूध अर्पित करने से नाग देवता प्रसन्न होते हैं और नाग दंश का भय नहीं रहता है। इसका कारण यह है कि महाराज जनमेजय से नाग यज्ञ से नागों का शरीर जल गया था। नागों की रक्षा आस्तिक मुनि ने की और इनके जलते हुए शरीर पर दूध डालकर शीतलता प्रदान की। उस समय से यह भी मान्यता है कि नागों की पूजा से अन्‍न-धन के भंडार भी भरे रहते हैं। मगर विज्ञान की मानें तो सांप को दूध पिलाना काफी नुकसानदेय है। मान्‍यता है क‍ि नाग पंचमी के दिन सांप को दूध पिलाने और धान का लावा अर्पित करने की परंपरा है। इस दिन सपेरे टोलियों में घर-घर घूमकर नागों के दर्शन करवाते हैं और भिक्षा मांगते हैं। श्रद्धालु नागों को दूध पिलाने के साथ सपेरे को भी दान देते हैं। लेकिन धार्मिक मान्‍यताओं के अनुसार नाग को दूध पिलाने से पाचन नहीं हो पाने या प्रत्यूर्जता से उनकी मृत्यु हो जाती है। इसलिए शास्त्रों में नागों को दूध पिलाने को नहीं बल्कि दूध से स्नान कराने को कहा गया है। लेकिन लोगों ने सांप को दूध प‍िलाने की परंपरा ही शुरू कर दी। जबक‍ि इससे सांपों की ज‍िंदगी पर बन आती है। विज्ञान कहता है सांप को दूध पिलाना खतरनाक है। विज्ञान की मानें तो सांप रेप्‍टाइल जीव हैं न कि स्‍तनधारी। रेप्‍टाइल जीव दूध को हजम नहीं कर सकते और ऐसे में उनकी मृत्‍यु तक हो जाती है। दूध पिलाने से सांप की आंत में इन्‍फेक्‍शन हो सकता है। इसके चलते सांप की जिंदगी पर बन आती है। दरअसल नाग पंचमी से महीने-डेढ़ महीने पहले जंगल से सांपों को पकड़ा जाता है। उसके बाद इन्‍हें बहुत ही निर्ममता से भूखा-प्‍यासा रखा जाता है और कई बार तो इनके दांत तक निकाल दिए जाते हैं। ताकि ये काट न सकें। एक महीने तक इस तरह से रहने के बाद सांप का शरीर सूख जाने के साथ ही उनकी मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। यही वजह है एक महीने तक भूखा-प्‍यासा रहने के बाद नागपंचमी वाले दिन सांप तेजी से दूध पी लेते हैं। जो क‍ि इनके लिए बहुत ही नुकसानदेय होता है। सर्प विशेषज्ञों के अनुसार सपेरे नाग पंचमी से पहले ही सांपों को पकड़कर उनके दांत तोड़ देते हैं और जहर की थैली निकाल लेते हैं। इससे सांप के मुंह में घाव हो जाता है। इसके बाद सपेरे सांप को भूखा रखते हैं और नागपंचमी के द‍िन इन्‍हें दूध प‍िलाते हैं। सांप क्‍योंक‍ि मांसाहारी है इसलिए भूख-प्‍यास से परेशान सांप दूध को पानी समझकर पीते हैं। जिससे उनके मुंह में बने घाव में मवाद बन जाता है और इससे कुछ ही द‍िनों में सांपों की मौत तक हो जाती है। किंग कोबरा, मोनोक्लेड कोबरा, स्पेक्टेक्लेड कोबरा और रसेल वाइपर जैसे विषैले साँप वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची II के अंतर्गत कानून द्वारा संरक्षित हैं। इस वर्गीकरण का मुख्यतः अर्थ है कि सूचीबद्ध प्रजातियों को उच्चतम सुरक्षा और अधिकतम दंड मिलेगा। अधिकतम दंड 3 से 7 साल की कैद या 10,000 रुपये का जुर्माना है। रसेल वाइपर एक विषैली साँप प्रजाति है, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 द्वारा संरक्षित है। रसेल वाइपर एक विषैली साँप प्रजाति है, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 द्वारा संरक्षित है। भारतीय रॉक पाइथन जैसी विषहीन साँप प्रजातियाँ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची I के अंतर्गत संरक्षित हैं। इसका अर्थ है कि देश में पाइथन को एशियाई हाथियों के समान ही संरक्षण प्राप्त है। अपने विशाल आकार के कारण, लोग अक्सर पाइथन से सामना होने पर घबरा जाते हैं और इन साँपों का दुर्भाग्यपूर्ण रूप से संघर्ष का शिकार होना कोई असामान्य बात नहीं है। क्या आप जानते हैं कि भारतीय रॉक पायथन की अधिकतम लंबाई 6.4 मीटर तक हो सकती है! तथा रॉक पाइथन की अधिकतम लंबाई 6.4 मीटर तक हो सकती है! रैट स्नेक और चेकर्ड कीलबैक और ऑलिव कीलबैक जैसे जल सर्पों को अनुसूची II (भाग II) के अंतर्गत वर्गीकृत किया गया है, जो उन्हें कानूनी रूप से संरक्षण प्रदान करता है और किसी भी प्रकार की चोट, उत्पीड़न या मृत्यु के लिए कठोर दंड का प्रावधान करता है। इसके लिए 10,000 रुपये का जुर्माना या 7 साल तक की कैद की सजा हो सकती है। इसलिए बेहतर यही है क‍ि सांपों को नागपंचमी पर दूध प‍िलाने से बचें।
नाग पंचमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏

Healthy body Keeps a healthy Mind 🥗🏋️👍
20/06/2026

Healthy body Keeps a healthy Mind 🥗🏋️👍

अपने बच्चों को स्क्रीन से रखें दूर ।
01/05/2026

अपने बच्चों को स्क्रीन से रखें दूर ।

बदलते मौसम में रखे अपना और अपनों का विषेश ध्यान
28/04/2026

बदलते मौसम में रखे अपना और अपनों का विषेश ध्यान

करें योग रहें निरोग । नियमित अभ्यास से ही परिवर्तन संभव है । 🙏
06/03/2026

करें योग रहें निरोग । नियमित अभ्यास से ही परिवर्तन संभव है । 🙏

Don’t Worry Be Happy 🤗I am Here .........
25/02/2026

Don’t Worry Be Happy 🤗
I am Here .........

Ready For The Summer......
25/02/2026

Ready For The Summer......

Address

Sports & Youth Fitness Programs
Khargon
451001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Health & Fitness Solutions posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category