Europe Fitness Club

Call Directions Contact the business

Europe Fitness Club Europe Fitness Club!! Hard core strength training: Shape your body and burn fat with strength training.

With the right equipment such as free weights or resistance machines and advice from European Certified Trainer, Samrat Garg. Mega Store- Authorized Dealer in Muzzafarnagar for bodybuilders and young fitness enthusiasts. The products have been directly imported from Europe and USA Complete series of San Nutrition and MY protein available.

Countdown start 💣💣..
25/08/2024

Countdown start 💣💣..

जिनकी सब से बनती हैं वो भरोसे के लायक़ नहीं होते ✅
16/08/2024

जिनकी सब से बनती हैं वो भरोसे के लायक़ नहीं होते ✅

जिसके सर पर हो बगलामुखी माता का हाथ फिर उसे डरने की क्या बात 🙏
29/07/2024

जिसके सर पर हो बगलामुखी माता का हाथ फिर उसे डरने की क्या बात 🙏

24/02/2024

बच्चों को क्या करना चाहिए पहले दिन जिम में!!

Hardcore workout  Fitness Club!! Brahmpuri, Muzaffarnagar!!
02/03/2018

Hardcore workout Fitness Club!! Brahmpuri, Muzaffarnagar!!

Glimpses of Europe Fitness Club  Near Ansari Road Muzaffarnagar!!!
01/03/2018

Glimpses of Europe Fitness Club Near Ansari Road Muzaffarnagar!!!

16/02/2018

Dear My Muzaffarnagar frns,Launching today first official video of Europe Fitness Club. Now feel the heat and join us on March 5, 2018!! Hardcore Bodybuilding !!!

पोस्ट वर्क आऊट डाइट हमेशा उच्च गुणवता के प्रोटीन, कॉम्प्लेक्स कार्ब्स , फैटी एसिडस , मल्टी मिनरल्स और मल्टीविटामिन्स पर ...
01/02/2018

पोस्ट वर्क आऊट डाइट हमेशा उच्च गुणवता के प्रोटीन, कॉम्प्लेक्स कार्ब्स , फैटी एसिडस , मल्टी मिनरल्स और मल्टीविटामिन्स पर आधारित होती है | निम्नलिखित कुछ विशेष प्रकार की पोस्ट वर्कआऊट डाइट का वर्णन किया गया है जिनका सेवन करना आपके शरीर के लिए बहुत लाभकारी होगा |

चॉकलेट मिल्क
पोस्ट वर्कआऊट स्नैक्स में आजकल पानी और स्पोर्ट्स ड्रिंक्स से भी ज्यादा चॉकलेट मिल्क का क्रेज है | ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें वो सब मौजूद है जो की आपको स्पोर्ट्स ड्रिंक्स का सेवन करने से प्राप्त होता है जैसे की कार्ब्स और प्रोटीन ( मांसपेशियों का निर्माण करने के लिए ), जल की भरपूरता, कैल्शियम , सोडियम और शुगर – यह सभी तत्व आपको जल्दी रिकवर करने और ऊर्जा को कायम रखने में मदद करते है |

गेंहूँ ,मछली और पालक सैंडविच
लंचटाइम एक्सरसाइजर के लिए फिश, पालक सैंडविच आदि खाना उपयुक्त है | क्योंकि मछली में कैलोरीज़ कम होती है लेकिन प्रोटीन और कार्ब्स उच्च मात्रा में होते है | इसी प्रकार Hummus जो की एक इजिपटीएन रेसिपी है,का लंच में उपभोग करना सेहत के लिए उपयोगी है | यह एक प्रकार की चटनी है जो की काबुली चने से बनती है , प्राकृतिक प्रोटीन का बहुत अच्छा स्तोत्र है | इसके अतिरिक्त पालक जो की पौष्टिक तत्वों और अन्य गुणों से भरपूर है जैसे की यह आपकी भूख को नियंत्रित करने से लेकर रंग-रूप को निखारने में भी सहायक है | पालक का सेवन ब्लड प्रेशर तथा सूजन को भी कम करता है | इसलिए पोस्ट वर्कआउट डाइट में पालक सैंडविच भी लेने चाहिए |

सैल्मन विद स्वीट पटैटो (Salmon with sweet potato)
सामान्य प्रोटीन के अलावा सैल्मन जो की एक प्रकार की मछली है , में बायोएक्टिव पेप्टाइड होता है जो की सूजन और इन्सुलिन लेवल को नियंत्रित करने तथा घुटनो को सपोर्ट करने में भी मददगार है | सैल्मन के साथ मीठे आलूओं को खाने से शरीर में ग्लाईकोज़न लेवल का पुनःनिर्माण होता है जो की वर्कआउट करने के बाद कम हो जाता है |

ग्रिल्ड चिकन और मिक्स वेजिटेबल्स
आपका शरीर रिकवरी मोड पर है इसलिए आपको पोषक तत्वों से भरपूर पकवान लेने की जरूरत है | इसके लिए आपको चिकन का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद लीनं प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स आपके शरीर को बनने में मदद करेगा | अपने शरीर को टिप -टॉप आकर में रखने के लिए ओलिव यानी जैतून के तेल में कुछ सब्जियां मिलकर खाएं |

ऐवकाडो के साथ वेजी ऑमलेट
जैसा की आप जानते है की अंडे प्रोटीन का भरपूर स्त्रोत हैं और मांसपेशियों के निर्माण तथा विकास में सहायक होते हैं | इसलिए कभी कभी सामन्य अंडे की भुर्जी से अलग वेजी पैक्ड ऑमलेट बनाये | फिर फाइबर के लिए ऐवकाडो की कुछ स्लाइसेस खाएं | सब्जियों में मौजूद विटामिन ऐ, डी,ई और के एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते है जो की आपके आंतरिक और बाहरी शरीर के लिए ऊर्जा का सबसे उत्तम साधन है |

आजकल के भाग दौड़ भरी जिंदगी में जहाँ स्वास्थय से जुडी समस्याएं बढ़ रही है तो वही दूसरी तरफ लोगों में अपने स्वास्थय को लेकर...
31/01/2018

आजकल के भाग दौड़ भरी जिंदगी में जहाँ स्वास्थय से जुडी समस्याएं बढ़ रही है तो वही दूसरी तरफ लोगों में अपने स्वास्थय को लेकर जागरूकता भी बढ़ती जा रही है | शायद यही वजह है बहुत से लोग फिट रहने के लिए जिम जाते है, बॉडी बना रहे है | ख़ास तौर पर युवाओं में बॉडीबिल्डिंग को लेकर क्रेज बढ़ता जा रहा है |साथ ही बॉडीबिल्डिंग को लेकर तरह तरह के मिथ ,गलत धारणाएं भी बढ़ रहें है | इसी वजह से वे बॉडी और मसल्स बनाने के लिए गलत तरीके भी अपना रहें है | इस लेख में आपको बॉडीबिल्डिंग को लेकर पाए जाने वाले मिथ और वास्तविकता से परिचित करा रहें है |

1. क्रिटेन है हानिकारक
आज बाजार में पाया जाने वाला प्रचलित हेल्थ सप्लीमेंट् है क्रिटेन | इसके सेवन को लेकर कई मिथक है जैसे की यह लिवर और किडनी के लिए हानिकारक है और केवल जितनी देर तक इसका इस्तेमाल किया जाता है उतनी देर तक ही मसल्स बड़े बड़े दिखते हैं ,लेकिन वास्तविकता तो ये है की क्रिटेन से लिवर और किडनी को कोई खतरा नहीं होता है |वैज्ञानिक शोधों में यह साबित हो चुका है की यह आपको लम्बे समय तक वर्क आउट करने, आपकी मसल्स को मजबूत करने में मदद करता है|

2. सिर्फ हैवी वेट लगाने से ही बड़े मसल्स बनेंगे
बॉडीबिल्डिंग का बहुत ही बेसिक कायदा है कि बड़ा नहीं उठाओगे तो बड़ा नहीं पाओगे। मतलब ये है कि भारी से भारी वेट उठाओ, मसल्स बनाओ।ये बात सही है मगर सौ फीसदी नहीं। रिसर्च कहती है कि सिर्फ हैवी वेट उठाने से काम नहीं चलता। हम और कई तरीकों से अपने मसल्स को वो टेंशन दे सकते हैं जो हैवी वेट से मिलती है। इसके लिए जो भी सेट लगाएं उनमें आखिर के चार से पांच रैप में दिमाग पूरी तरह से मसल्स पर फोकस रखें। ड्रॉप सेट, हाफ रैप, स्‍लो रैप, सुपर सेट वगैरा का इस्तेमाल करें।

3.दिन में हजार सिट अप्स है जरूरी
अगर आप ऐब्डॉमनल मसल्स पर काफी समय से काम कर रहें हैं लेकिन फिर भी उन्हें देख नहीं पा रहे है तो समस्या आपके पूरे शरीर के फैट परसेंटेज के साथ है आपकी एकसरसाइज के साथ नहीं |

4.सप्लीमेंट्स है जरुरी
बॉडीबिल्डिंग में बहुत सी चीजें है जरूरी- काम करने की तीव्र इच्छा, लग्न और स्ट्रांग विल पावर | हालाँकि सप्लीमेंट्स की जरूरत नहीं होती है | सबूत के लिए आप कुछ पुराने बॉडी बिल्डर्स के बारें में पढ़ सकते है जिन्होंने बिना किसी सप्लीमेंट्स के, अपनी मेहनत से अपनी बॉडी बनाई है | सप्लीमेंट्स आपको गेनिंग में मदद कर सकते है लेकिन अंत में कठोर परिश्रम से ही आप वास्तव में अच्छी बॉडी पा सकते है |

5.वेट लिफ्टिंग करनी रोज़ है आवश्यक
बहुत सारे लोग यह मानते हैं की रोज लिफ्टिंग करना हरेक के लिए जरूरी नहीं है | वे मानते है रोज रोज लिफ्टिंग करने से आपकी बॉडी ओवर ट्रैनड भी हो जाती है |ओवर ट्रेनिंग से आपको चोट भी लग सकती है जिससे आप हमेशा के लिए लिफ्टिंग करने से वंचित रह सकते हैं |
सच तो यह है की प्रतिदिन की जाने वाली वेट लिफ्टिंग आपको हानि नहीं पहुँचाती| क्योंकि कई व्यक्ति रोज लिफ्टिंग करने से भी सफल है तो वहीँ कई लोग हफ्ते में 2 -3 बार भी लिफ्टिंग करने से सफल हुए हैं | यह जरूरी नहीं की जो तरीका आपके लिए काम करें वो दूसरों को भी वही नतीजा दे |

6.जिम ट्रेनर को सब मालूम होता है
बहुत से लोग सोचते है की जिम ट्रेनर या प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर को बॉडी बनाने, प्रोटीन , ड्रग्स के बारे में सारी जानकारी होती है | सच तो यह है की फिटनेस वर्ल्ड के लिए यह बहुत ही दयनीय स्थिति है की आजकल कई अनपढ़ , अन ट्रैनड व्यक्ति मात्र सिक्स पैक ऐब्स बनाकर खुद को न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट्स एक्सपर्ट मानने लग जाते हैं | और तो और वे युवाओं को जल्दी बॉडी बनाने के लिए स्टेरॉयड जैसे खतरनाक सप्लीमेंट्स को इस्तेमाल करने की गलत सलाह भी दे देते है |

7. ज्यादा प्रोटीन ज्यादा मसल्स
प्रोटीन लेने को लेकर लोगों में बहुत बड़ी गलतफहमी यह पाई जाती है ज्यादा प्रोटीन लेने से अधिक मांसपेशियों का निर्माण होगा ,लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है| बल्कि , बहुत सारी शोधों के अनुसार एक व्यक्ति को प्रतिदिन शरीर के प्रति किलो भार के अनुसार 1.5 से 2 ग्राम प्रोटीन लेना उचित रहता है| केवल हाई इंटेंसिटी वर्कआउट कर रहें है तो 2 ग्राम से ज्यादा प्रोटीन ले सकते हैं|

यह एक आम धारणा है की ज्यादा अंडे यानी ज्यादा मसल्स | यह सत्य नहीं है की मांसपेशियां केवल अंडे खाने से ही बनती है| मैंने ...
30/01/2018

यह एक आम धारणा है की ज्यादा अंडे यानी ज्यादा मसल्स |

यह सत्य नहीं है की मांसपेशियां केवल अंडे खाने से ही बनती है| मैंने ऐसे बहुत सारे डाइट प्लैनस देखे है जिनको चैम्पियंस द्वारा एक दिन में 2 से 3 दर्जन अंडे खाने का समर्थन किया जाता है| परन्तु यह केवल धन की बर्बादी है | एक समय पर एक व्यक्ति को जिसका औसत भार 70 किलोग्राम है उसे 25 से 30 ग्राम प्रोटीन की जरुरत होती है| केवल 30 ग्राम प्रोटीन ही एक समय पर आसानी से पचाया जाता है और अगर प्रोटीन की मात्रा 30 ग्राम से ज्यादा हो तो वह पचता नहीं है तथा शरीर के व्यर्थ में चला जाता है |

अंडे प्रोटीन का सबसे अच्छा साधन है और ये सम्पूर्ण एमिनो एसिड प्रदान करते है | एक साधारण अंडा लगभग 5 से 6 ग्राम प्रोटीन प्रदान करता है वही अंडे का सफेद भाग 4 से 5 ग्राम प्रोटीन प्रदान करता है| अंडे के पीले भाग में एक डेढ़ ग्राम प्रोटीन होता है | जैसा की ऊपर बताया गया है की एक आदमी 30 ग्राम प्रोटीन से ज्यादा नही पचा सकता और इस 30 ग्राम प्रोटीन की मात्रा में केवल अन्डो से प्राप्त प्रोटीन ही नही बल्कि विभिन्न साधनो से प्राप्त प्रोटीन शामिल है | इसलिए एक समय पर 5 या 6 अन्डो से ज्यादा अंडे खाना केवल अन्न की बर्बादी है | एक समय पर 15 से 20 अंडे लेना ये तो पूर्णता मूर्खता और उचित प्रोटीन को व्यर्थ करने के समान है |

प्रोटीन हमारे पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड और प्रोटियोलिटिक एन्ज़ाइम की उपस्थिति में डाइजेस्ट यानी हजम होते है|यहाँ डाइजेस्टिव एन्ज़ाइम हमारे शरीरिक प्रणाली द्वारा सीमित मात्रा में निकाले जाते है और इनके पास खाने में मौजूद प्रोटीन की सही मात्रा को पचाने की विशेष क्षमता होती है |प्रोटीन डाइजेस्टिव एन्ज़ाइम द्वारा एमिनो एसिड में डाइजेस्ट होते है और डिजेस्टिड एमिनो एसिड्स आंत द्वारा ग्रहण और अवशोषित कर लिए जाते है | अगर किसी भी खाने की मात्रा जैसे अंडे, मीट,चावल ,गेहू आदि में पाचन क्षमता से ज्यादा हो तो प्रोटीन नही पचेगा और मल के रूप में व्यर्थ चला जाएगा |

इसलिए अगर आपका वजन लगभग 60 किलोग्राम है तो 2 से 3 अंडे और अगर आपका भार 75 किलोग्राम के आसपास है तो 4 से 5 अंडे तथा 90 किलोग्राम वजन के व्यक्तियों को 5 से 7 अंडे एक समय पर लेने चाहिए और इनका सेवन दिन में 2 से 3 बार करना चाहिए| परन्तु ये सुनिश्चित कर ले की आपके शरीर में बड़े पैमाने पर मांसपेशियों का स्तर और वसा का सही प्रतिशत हो| ये बात ध्यान में रखे की मांसपेशियों को प्रोटीन और ऊर्जा की आवश्यकता है न की वसा की |

आजकल के आधुनिक दौर में क्रिटेन और whey स्वास्थय खुराक बन चुके है| यहाँ तक की IOA और WADA ने भी whey और क्रिटेन को स्वास्...
29/01/2018

आजकल के आधुनिक दौर में क्रिटेन और whey स्वास्थय खुराक बन चुके है| यहाँ तक की IOA और WADA ने भी whey और क्रिटेन को स्वास्थय के लिए सुरक्षित और उचित माना है | यह दूध से प्राप्त होता है | साधारणतया हमे दूध देने वाले पशुओं से ही दूध प्राप्त होता है परन्तु , whey और क्रिटेन की गुणवत्ता भी दूध जितनी ही बेहतर मानी जाती है | दूध दो प्रोटीन से बनता है- केसिअन और whey|
wheyप्रोटीन दूध में केसिअन से अलग किया जा सकता है साथ ही पनीर बनाने के बाए – प्रोडक्ट के रूप में भी उपयोगी होता है | wheyप्रोटीन को सम्पूर्ण प्रोटीन माना जाता है और इसमें सभी ९ मत्वपूर्ण अमीनो एसिड्स होते है |
whey प्रोटीन का सबसे पहले इस्तेमाल उन एथलीट्स के लिए प्रयोग किया गया जो की अपनी मांसपेशियों को मजबूत और गठीला बनाने की कोशिश कर रहे थे | आज तक यह प्रोटीन आरोग्य और अच्छे स्वास्थय के लिए सबसे ज्यादा प्रयोग किये जाने वाला प्रोटीन है |

निम्नलिखित कारन वे प्रोटीन की प्रभाविकता को सिद्ध करते है
प्रभाव :-

1. whey प्रोटीन का एमिनो एसिड प्रोफाइल आदर्श प्रोटीन स्त्रोत माने जाने वाले स्केलेटल मसल के लगभग बराबर है |
2. whey प्रोटीन मसल प्रोटीन सिंथसिस को संतुलित रखने में मदद करता है जो की व्यायाम के बाद मांसपेशियों को होने वाले नुकसान को कम करता है |
3.. whey प्रोटीन ग्लूटामाइन के स्त्रोत की भी पूर्ति करता है |
4.यह नाइट्रोजन के सकारात्मक संतुलन का भी समर्थन करता है जो की मांसपेशियों के विकास को बढ़ावा देता है|
5.whey प्रोटीन लम्बे समय तक किये जाने वाले वर्कआउट के दौरान होने वाली मांसपेशियों की थकान को रोकता है |
6. whey प्रोटीन मानव शरीर द्वारा आसानी से पचाया जा सकता है |

whey प्रोटीन परम्परागत तरीके से मांसपेशियों के विकास को बढ़ावा देने के लिए इस्तेमाल किया जाता था परन्तु अब नए वैज्ञानिक अध्ययन किये गए , जिसमे whey प्रोटीन के और भी बहुत सारे अन्य उपयोगो के बारें में बताया गया है जैसे की :- कैंसर के इलाज, शिशु स्वास्थय और घावों को ठीक करने में मददगार है | व्यावहारिक रूप से हर कोई whey प्रोटीन के इस्तेमाल से किसी न किसी तरीके से लाभान्वित हो सकता है |

Whey प्रोटीन के लाभ
1.शरीर की प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाने में सहायक
2. हड्डियों की मरम्मत में सहायक
3.ब्लड प्रेशर कम करे
4.कैंसर ट्यूमर के विकास को कम करे
5. सेरोटोनिन लेवल बढ़ाये
6.मांसपेशियों के संरक्षण और वसा घटाने में उपयोगी
7. घाव भरने में सहायक

Address

390/2, Brahmpuri Near Ansari Road
Muzaffarnagar
251001

Opening Hours

Monday 6am - 8pm
Tuesday 6am - 8pm
Wednesday 6am - 8pm
Thursday 6am - 8pm
Friday 6am - 8pm
Saturday 6am - 8pm

Telephone

9899032686

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Europe Fitness Club posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Europe Fitness Club:

Shortcuts

Share