Rewa My Home Town

Directions Website Contact the business

Rewa My Home Town Rewa district is divided in to 9 tehsils named Mangava, Naigarhi, Sirmaur, Jawa, Teonthar, Hanumana, Hujur, Raipur Karchulian and Mauganj,

रीवा भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त का नगर है। यह इलाहाबाद नगर से 131 मील दक्षिण स्थित प्रमुख नगर है। यह शहर मध्य प्रदेश प्रांत के विंध्य पठार का एक हिस्से का निर्माण करता है और टोंस एवं उसकी सहायता नदियों द्वारा सिंचित है।

इसके उत्तर में उत्तर प्रदेश राज्य, पश्चिम में सतन एवं पूर्व तथा दक्षिण में सीधी जिले स्थित हैं। इसका क्षेत्रफल 2,509 वर्ग मील है। यह पहले एक बड़ी रियासत थी। यहाँ के निवासियों में गोंड एवं कोल जाति के लोग भी शामिल हैं जो पहाड़ी भागों में रहते हैं। जिले में जंगलों की अधिकता है, जिनसे लाख, लकड़ी एवं जंगली पशु प्राप्त होते हैं। रीवा के जंगलों में ही सफेद बाघ की नस्ल पाई गई हैं। जिले की प्रमुख उपज धान है। जिले के ताला नामक जंगल में बांधागढ़ का ऐतिहासिक किला है।

भूतपूर्व रीवा रियासत की स्थापना लगभग 1400 ई. में बघेल राजपूतों द्वारा की गई थी। मुग़ल सम्राट अकबर द्वारा बांधवगढ़ नगर को ध्वस्त किए जाने के बाद रीवा महत्त्वपूर्ण बन गया और 1597 ई, में इसे भूतपूर्व रीवा रियासत की राजधानी के रूप में चुना गया। सन 1812 ई. में यहाँ के स्थानीय शासक ने ब्रिटिश सत्ता से समझौता कर अपनी सम्प्रभुता अंग्रेज़ों को सौंप दी। यह शहर ब्रिटिश बघेलखण्ड एजेंसी की राजधानी भी रहा।

10/09/2026
06/09/2026

अपने गाँव दूधमनिया की मिट्टी, अपनापन और सुकून ही कुछ अलग है। ❤️🌿
बहुत दिनों बाद गाँव की यादें फिर से ताज़ा हो गईं।
गाँव की हवा में ही एक अलग सा सुकून है। 🙏🇮🇳

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🦚💙भगवान श्री कृष्ण की कृपा आप और आपके पूरे परिवार पर सदैव बनी रहे।आपके जीवन...
03/09/2026

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🦚💙
भगवान श्री कृष्ण की कृपा आप और आपके पूरे परिवार पर सदैव बनी रहे।
आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियाँ हमेशा बनी रहें।
राधे-राधे 🙏 जय श्री कृष्ण! 🌸🦚

पश्चिम मध्य रेल प्रशासन ने रीवा-आनंद विहार टर्मिनल-रीवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के मार्ग में बड़ा बदलाव किया है। आगामी 23 अक...
23/08/2026

पश्चिम मध्य रेल प्रशासन ने रीवा-आनंद विहार टर्मिनल-रीवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के मार्ग में बड़ा बदलाव किया है। आगामी 23 अक्टूबर से यह ट्रेन अब पुराने मार्ग यानी सतना स्टेशन के बजाय सगमा-कैमा कॉर्ड लाइन से होकर संचालित की जाएगी, साथ ही इसे कैमा स्टेशन पर ठहराव भी प्रदान किया गया है। रेलवे के इस निर्णय से ट्रेन के समय पालन में सुधार होगा और सतना स्टेशन पर ट्रेनों के परिचालन दबाव व भीड़भाड़ कम होने से यातायात सुचारू बनेगा। नए शेड्यूल के मुताबिक, रीवा से आनंद विहार जाने वाली गाड़ी शाम 4 बजकर 20 मिनट पर रीवा से चलकर 5 बजकर 10 मिनट पर कैमा स्टेशन पहुंचेगी। जबकि वापसी में आनंद विहार से रीवा आने वाली ट्रेन सुबह कैमा स्टेशन पर 09 बजाकर 50 मिनट पर आएगी और 11 बजकर 10 मिनट पर रीवा पहुंचेगी। कैमा स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव पांच मिनट के लिए रहेगा।

 #कमज़ोरी को अपनी ढाल कैसे बनाया जाता है, यह राजस्थान के चुरु सुजानगढ़ के इस छोटे से बच्चे ने साबित कर दिखाया! गजब की एक...
16/08/2026

#कमज़ोरी को अपनी ढाल कैसे बनाया जाता है, यह राजस्थान के चुरु सुजानगढ़ के इस छोटे से बच्चे ने साबित कर दिखाया!
गजब की एक्टिंग करता है

7वीं कक्षा में पढ़ने वाले #आकाश #मेव का चेहरा बाकी बच्चों से थोड़ा अलग था। लोग उन्हें जेम्स कैमरून की फिल्म 'Avatar' के कैरेक्टर जैसा समझकर 'एलियन' कहकर चिढ़ाते थे! तो इस बच्चे ने उस कमजोरी को अपने टेलेंट में बदल लिया

लेकिन इस बच्चे ने हार मानने के बजाय उसी नाम को अपनी पहचान बना लिया!
उसने ' ' नाम से सोशल मीडिया अकाउंट बनाया और अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों के दिलों में जगह बना ली,और देखते ही देखते इसके लाखों फॉलोअर्स हो गए। 1 दिन में 15 अगस्त की वीडियो से लाखों लोग जुड़ गए
हाल ही में 15 अगस्त वाला इसका वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हो गया,स्वतंत्रता दिवस वाले उसके एक वीडियो को इंस्टग्राम पे 171 मिलियन (17 करोड़+) से अधिक बार देखा जा चुका है,लाखों लोग उनके टैलेंट और अंदाज़ के दीवाने हैं!
जिस लुक की वजह से कभी लोग ताने मारते थे, आज वही उसकी सबसे बड़ी पहचान और कामयाबी का जरिया बन चुका है!
लोग इसके पास वीडियो बनाने जाने लगे है


11/08/2026

सावन केवल व्रत और पूजा का महीना नहीं, बल्कि संयम, भक्ति, सेवा और आत्मशुद्धि का भी समय है।
हर हर महादेव! 🔱🙏

Address

Rewa

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rewa My Home Town posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Rewa My Home Town:

Shortcuts

Share