Health Department Rudraprayag, Uttarakhand

Directions Website Contact the business

Health Department Rudraprayag, Uttarakhand स्वास्थ्य जागरूकता व स्वास्थ्य से जुड़ी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हेतु इस FB पेज को फॉलो कीजिए
🙏🏼😃

दिन भर होती रही बारिश, 08 ने कराई आंखों की जांच 3 में मिला मोतियाबिंद, होगा ऑपरेशनरुद्रप्रयाग। शनिवार को सुबह से लगातार ...
26/09/2026

दिन भर होती रही बारिश, 08 ने कराई आंखों की जांच
3 में मिला मोतियाबिंद, होगा ऑपरेशन

रुद्रप्रयाग। शनिवार को सुबह से लगातार हो रही बारिश के बीच पीएचसी मनसूना में राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत और विवेकानंद नेत्रालय के सहयोग से हुएं निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर में 8 लोगों की आंखों की जांच की गई, जिनमें 3 लोगों में मोतियाबिंद पाया गया। चिन्हित मरीजों का आवश्यक प्रक्रिया के बाद ऑपरेशन कराया जाएगा। मेडिकल टीम में दृष्टिमितिज्ञ सौरभ बर्तवाल एवं फार्मासिस्ट सौरभ रावत ने सेवाएं दीं।
जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग उत्तराखंड

CMO-ACMO ने AF से की बात, सौंपा काम बोलीं ! समय पर पूरा हो काम----📍 रुद्रप्रयाग। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. पारुल गोयल क...
26/09/2026

CMO-ACMO ने AF से की बात, सौंपा काम
बोलीं ! समय पर पूरा हो काम----

📍 रुद्रप्रयाग। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. पारुल गोयल की अध्यक्षता में आयोजित आशा फेसिलिटेटरों की समीक्षा बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में आशा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से एचपीवी टीकाकरण जागरूकता, टीबी स्क्रीनिंग, एनीमिया नियंत्रण और एनसीडी सेवाओं को और गति देने पर जोर दिया गया।

💉 एचपीवी टीकाकरण—झिझक नहीं, सुरक्षा का चुनाव
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सीमा टेकचंदानी ने बताया कि 14–15 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन सुरक्षित है। आशा कार्यकर्ता पात्र बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों से संवाद कर टीकाकरण के लिए जागरूक करें।
➡️ 13 वर्ष पूर्ण कर 14वें वर्ष में प्रवेश करने वाली बालिकाओं की क्षेत्रवार मासिक सूची तैयार कर संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

🩺 टीबी स्क्रीनिंग—छूटी आबादी तक पहुंचे स्वास्थ्य विभाग
जनपद में टीबी की उच्च जोखिम वाली 1,08,562 आबादी के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 57,873 लोगों की स्क्रीनिंग और 28,939 की एक्स-रे जांच की जा चुकी है।
➡️ शेष उच्च जोखिम आबादी का सर्वे कर सूची एक सप्ताह के भीतर संबंधित सीएचओ को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
➡️ गांवों में लग रहे टीबी एक्स-रे स्क्रीनिंग कैंपों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाकर उनकी भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।
➡️ टीबी मरीजों के नियमित फॉलोअप तथा उनके घरेलू संपर्कों की समय पर स्क्रीनिंग एवं बलगम जांच सुनिश्चित करने को कहा गया।

🪱 राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारी
अक्टूबर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के लिए 19 वर्ष तक के ड्रॉपआउट विद्यार्थियों का सर्वे कर सूची 01 अक्टूबर तक संबंधित ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

🩸 एनीमिया मुक्त भारत अभियान
बच्चों को दी जाने वाली आईएफए सिरप की नियमित मॉनीटरिंग और संबंधित जानकारी को पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए गए।

❤️ एनसीडी सेवाओं पर विशेष जोर
उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह मरीजों का मासिक फॉलोअप, सीबैक फार्म भरने और बाहर से दवा लेने वाले मरीजों को निकटतम चिकित्सा इकाई से निःशुल्क दवा लेने के लिए प्रेरित करने को कहा गया।
साथ ही, समुदाय आधारित आयुष्मान आरोग्य शिविरों, स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श सेवाओं तथा आभा आईडी के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग उत्तराखंड

सहभागिता: टीबी के खिलाफ, मीडिया भी साथDate 26 SEP 2026
26/09/2026

सहभागिता: टीबी के खिलाफ, मीडिया भी साथ

Date 26 SEP 2026

आम हुए साफ.......सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 25 सितंबर को सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत आम (आयुष्मान आरो...
25/09/2026

आम हुए साफ.......

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 25 सितंबर को सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत आम (आयुष्मान आरोगय मंदिरों) व स्वास्थ्य उपकेंद्रो में स्वच्छता व पौधरोपण कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रमों में एएनएम, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, आशा कार्यकत्री, आशा फेसिलिटेटर द्वारा प्रतिभाग किया गया। साझा हैं गतिविधि के चुनिंदा फोटोग्राफ

जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग उत्तराखंड

गावों में पहुंची हेल्थ टीमें, 384 की हुई टीबी एक्स-रे स्क्रीनिंगइस माह 05 और गांवों में लगेगा टीबी एक्स-रे स्क्रीनिंग कै...
25/09/2026

गावों में पहुंची हेल्थ टीमें, 384 की हुई टीबी एक्स-रे स्क्रीनिंग
इस माह 05 और गांवों में लगेगा टीबी एक्स-रे स्क्रीनिंग कैंप

रुद्रप्रयाग। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद में टीबी की जांच के लिए गांव-गांव एक्स-रे स्क्रीनिंग कैंप लगाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस सप्ताह आयोजित स्क्रीनिंग कैंप में 384 लोगों की एक्स-रे जांच की गई। जांच के दौरान टीबी के लक्षण पाए जाने पर 34 लोगों के बलगम के नमूने भी लिए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल के निर्देशन में इस सप्ताह जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में टीबी एक्स-रे स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किए गए। जगतोली में 157 लोगों की एक्स-रे स्क्रीनिंग की गई तथा 21 लोगों के बलगम जांच के लिए नमूने लिए गए। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ग्राम भौंसाल में दो दिवसीय कैंप में 63 लोगों की एक्स-रे स्क्रीनिंग की गई और पांच लोगों के बलगम नमूने लिए गए। इसी तरह डोभा में आयोजित कैंप में 27 लोगों की एक्स-रे स्क्रीनिंग तथा दो लोगों के बलगम जांच के लिए नमूने लिए गए। जखोली ब्लॉक के त्यूंखर में 55 लोगों की एक्स-रे स्क्रीनिंग की गई और दो लोगों के बलगम नमूने लिए गए।
शुक्रवार को अगस्त्यमुनि ब्लाक के रूमसी व जखोली ब्लाक के त्यूंखर में दूसरे दिन टीबी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया, रूमसी में 30 की एक्स-रे स्क्रीनिंग व 03 लोगों के बलगम जांच के नमूने लिए गए, वहीं, त्यूंखर में दूसरे दिन 52 की एक्स-रे स्क्रीनिंग व बलगम जांच का 01 नमूना लिया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 पारूल गोयल ने बताया कि 26 से 30 सितंबर तक टीबी एक्स-रे स्क्रीनिंग कैंप का रोस्टर निर्धारित किया गया है, जिसके तहत अगस्त्यमुनि ब्लॉक की एनटीईपी टीम द्वारा 26 सितंबर को चमेली में, 28 सितंबर को अमोठा में, 29 सितंबर को लोली और 30 सितंबर को पाबौ में टीबी एक्स-रे स्क्रीनिंग कैंप लगाया जाएगा। वहीं, जखोली ब्लॉक की एनटीईपी टीम द्वारा 26 सितंबर को को कोटी महरगांव में कैंप आयोजित करेंगी। उन्होंने ग्रामीणों से निर्धारित तिथियों पर आयोजित होने वाले कैंप में पहुंचकर टीबी एक्स-रे स्क्रीनिंग कराने की अपील की है। अगस्त्यमुनि ब्लाक की टीम में सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर हरीश चौधरी, डीपीएस सुनील राणा, एसटीएस सुमन रावत, जखोली टीम में एसटीएस मुकेश जोशी, एक्स-रे टैक्नीशियन नितिन आदि शामिल रहे।

जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग उत्तराखंड

🩺 HPV जागरूकता क्विज़ सीरीज़ 🧠 Q5 सर्वाइकल कैंसर किस अंग से संबंधित है? A. गर्भाशय ग्रीवा B. फेफड़े C. हृदय D. गुर्देजिल...
24/09/2026

🩺 HPV जागरूकता क्विज़ सीरीज़

🧠 Q5 सर्वाइकल कैंसर किस अंग से संबंधित है?
A. गर्भाशय ग्रीवा
B. फेफड़े
C. हृदय
D. गुर्दे

जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग उत्तराखंड

स्कूल पहुंची स्वास्थ्य टीम, तंबाकू के दुष्प्रभाव बताएसोशल वर्कर एनटीसीपी दिगपाल कंडारी ने दी अहम जानकारी रूद्रप्रयाग। रा...
24/09/2026

स्कूल पहुंची स्वास्थ्य टीम, तंबाकू के दुष्प्रभाव बताए
सोशल वर्कर एनटीसीपी दिगपाल कंडारी ने दी अहम जानकारी

रूद्रप्रयाग। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत तंबाकू निषेध जागरूकता अभियान के तहत एनटीसीपी टीम द्वारा गुरूवार 24 सितंबर को राजकीय इंटर कालेज नगरासू में पहुंचकर जागरूकता अभियान चलाया।
सोशल वर्कर एनटीसीपी श्री दिगपाल सिंह कंडारी द्वारा विद्यार्थियों को तंबाकू से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान तथा इससे बचने के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही कोटपा अधिनियम के प्रावधानों की भी जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री तथा बच्चों को तंबाकू उपलब्ध कराने पर प्रतिबंध है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं तंबाकू उत्पादों से दूर रहें और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। इस मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा तंबाकू निषेध व अपने परिजनों एवं आसपास के लोगों को तंबाकू का सेवन न करने के लिए जागरूक करने की शपथ भी ली।

जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग उत्तराखंड

बच्चे समझा गए, तंबाकू से दूरी है जरूरीनौनिहालों के हाथों की तूलिका से निकले रंगों और रेखाओं से सजे पोस्टर, कागज पर उकेरे...
24/09/2026

बच्चे समझा गए, तंबाकू से दूरी है जरूरी

नौनिहालों के हाथों की तूलिका से निकले रंगों और रेखाओं से सजे पोस्टर, कागज पर उकेरे तंबाकू के भयावह दुष्प्रभावों की तस्वीरे मानो बोल रही हों “तंबाकू को आज ही छोड़िए, जिंदगी को स्वस्थ और खुशहाल बनाइए।”
मौका था राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत तंबाकू निषेध अभियान के तहत रुद्रप्रयाग के पुनाड़ स्थित गणेश विद्या मंदिर हाई स्कूल में तंबाकू के दुष्प्रभाव विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता का। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता और सृजनात्मकता के जरिए तंबाकू से होने वाले गंभीर नुकसान को सामने रखा। किसी पोस्टर में तंबाकू से उजड़ते जीवन की तस्वीर थी तो किसी में स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ने का संदेश।
रंगों के माध्यम से तंबाकू छोड़ने की बच्चों की प्रभावी अपील ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। 10वीं के रोहित, 9 वीं की छात्रा मनीषा व 10 वीं में अध्ययनरत कृष्णा ने सबसे अच्छे पोस्टर बनाकर क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक यशवंत सिंह भंडारी, शूरवीर सिंह राणा, हर्षवर्द्धन, अनूप कुमार, सीता बिष्ट, अमित कंडारी आदि मौजूद रहे।

जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग उत्तराखंड

Health Talk : HPV पर ACMO ने की सीधी बात,  बताया वैक्सीन क्यों है जरूरी रूद्रप्रयाग: HPV टीकाकरण जागरूकता अभियान के तहत ...
23/09/2026

Health Talk : HPV पर ACMO ने की सीधी बात, बताया वैक्सीन क्यों है जरूरी



रूद्रप्रयाग: HPV टीकाकरण जागरूकता अभियान के तहत अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सीमा टेकचंदानी ने बुधवार को इंटर कॉलेज बुढना में बालिकाओं से सीधा संवाद कर एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एचपीवी संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा उपाय है। उन्होंने वैक्सीन से संबंधित आवश्यक जानकारी सरल और सहज भाषा में साझा करते हुए बालिकाओं की जिज्ञासाओं और सवालों का समाधान किया। इस मौके पर डा0 आशा, सीएचओ मिनाक्षी, एएनएम अशरूफी आदि मौजूद रहे।
इससे पूर्व प्रोजक्ट स्नेह के तहत विद्यालय में आयोजित कार्यशाला में भी डा0 सीमा टेकचंदानी द्वारा स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न मसलों पर जानकारी दी

जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग उत्तराखंडDepartment of Medical Health And Family Welfare UttarakhandNational Health Mission, Uttarakhand

भविष्य होगा "स्वस्थ", तो साकार होगा स्वास्थ्य "संकल्प"रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा के मार्गदर्शन एवं मुख्य ...
22/09/2026

भविष्य होगा "स्वस्थ", तो साकार होगा स्वास्थ्य "संकल्प"

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल के निर्देशन में मंगलवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) की टीम ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय जखन्यालगांव में पहुँच नौनिहालों के स्वास्थ्य की जांच की।
इस दौरान बच्चों को प्रधानमंत्री जी की 25 सेवा पहलों/संकल्पों में शामिल एक महत्वपूर्ण पहल ‘स्वास्थ्य संकल्प’ के बारे में जानकारी दी गई। 🇮🇳

जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग उत्तराखंड

Address

Rudraprayag
246171

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Health Department Rudraprayag, Uttarakhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Health Department Rudraprayag, Uttarakhand:

Shortcuts

Share