Himachal Medical Officers Association HMOA

Call Directions Contact the business

Himachal Medical Officers  Association  HMOA This Page belongs to Medical Officer Fraternity of Health & Family welfare dept. of Himachal Pradesh

26/07/2026

लगातार तीसरी बार निर्विरोध वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने डॉ. प्रवीण चौहान
शिमला, 26 जुलाई। हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन (एचएमओए) की 26वीं जनरल हाउस, सीएमई एवं राज्य कार्यकारिणी चुनाव-2026 का दो दिवसीय आयोजन शिमला जिला इकाई की ओर से कुफरी स्थित एडवेंचर रिजॉर्ट में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में मेडिकल ऑफिसर्स ने भाग लिया और संगठन की एकता तथा चिकित्सकों के हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
जनरल हाउस में गत कार्यकाल की उपलब्धियों की समीक्षा के साथ चिकित्सकों के सेवा हितों, कैरियर प्रोग्रेशन, सेवा सुरक्षा, कार्य परिस्थितियों और संगठन की भावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके बाद राज्य कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए, जिनमें अधिकांश पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
चुनाव में डॉ. प्रवीण चौहान लगातार तीसरी बार निर्विरोध वरिष्ठ उपाध्यक्ष (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट) चुने गए। इससे पहले वे लगातार दो कार्यकाल तक संगठन के राज्य कोषाध्यक्ष भी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। संगठन के प्रतिनिधियों ने इसे उनके समर्पित नेतृत्व, ईमानदार कार्यशैली और संगठन के प्रति लंबे समय से किए जा रहे योगदान का सम्मान बताया।
जनरल हाउस में प्रदेशभर से आए वरिष्ठ चिकित्सकों और प्रतिनिधियों ने डॉ. प्रवीण चौहान की पिछले लगभग एक दशक से संगठन को मजबूत बनाने, वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने, चिकित्सकों के सेवा हितों की प्रभावी पैरवी करने तथा सभी वर्गों के चिकित्सकों को साथ लेकर चलने की कार्यशैली की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनकी सक्रिय भूमिका के कारण ही उन्हें लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया।
चुनाव में डॉ. अंकुश ठाकुर को अध्यक्ष, डॉ. विकास ठाकुर को महासचिव, डॉ. विजय राय को प्रेस सचिव, डॉ. सुनीश चौहान को कोषाध्यक्ष, डॉ. योगराज वर्मा को संगठन सचिव, डॉ. मनोज कुमार को आईटी सचिव तथा डॉ. मोहित डोगरा को विधिक सचिव चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर डॉ. प्रवीण चौहान के साथ डॉ. करनजीत सिंह भी निर्वाचित हुए। इसके अलावा विभिन्न पदों पर अन्य पदाधिकारियों का भी सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि संगठन भविष्य में भी चिकित्सकों के सम्मान, सेवा सुरक्षा, कैरियर प्रोग्रेशन, पारदर्शिता और प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला शिमला इकाई, आयोजन समिति, स्वयंसेवकों और प्रदेशभर से आए प्रतिनिधियों का भी धन्यवाद किया गया।

26/07/2026

: हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन (HMOA) की नई कार्यकारिणी गठित, डॉ. प्रवीण चौहान लगातार तीसरी बार निर्विरोध हुए निर्वाचित.

हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन (HMOA) की 26वीं जनरल हाउस, सीएमई एवं राज्य कार्यकारिणी चुनाव-2026 का दो दिवसीय आयोजन जिला शिमला इकाई द्वारा एडवेंचर रिजॉर्ट, कुफरी (शिमला) में सफलतापूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। प्रदेशभर से आए मेडिकल ऑफिसर्स ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संगठन की एकता, लोकतांत्रिक परंपराओं तथा चिकित्सकों के हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

जनरल हाउस में गत कार्यकाल की उपलब्धियों, चिकित्सकों के सेवा हितों, कैरियर प्रोग्रेशन, सेवा सुरक्षा, कार्य परिस्थितियों तथा संगठन की भावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके पश्चात राज्य कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न हुए, जिनमें अधिकांश पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

इस अवसर पर डॉ. प्रवीण चौहान को लगातार तीसरी बार निर्विरोध वरिष्ठ उपाध्यक्ष (Senior Vice President) निर्वाचित किया गया। इससे पूर्व वे लगातार दो कार्यकाल तक हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन के राज्य कोषाध्यक्ष के रूप में भी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। यह उपलब्धि उनके संगठन के प्रति समर्पण, ईमानदार कार्यशैली एवं सक्रिय नेतृत्व का प्रमाण मानी जा रही है।

जनरल हाउस में प्रदेशभर से आए प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ चिकित्सकों ने डॉ. प्रवीण चौहान द्वारा पिछले लगभग 10 वर्षों में संगठन को मजबूत बनाने, चिकित्सकों को एकजुट रखने, वित्तीय पारदर्शिता स्थापित करने, चिकित्सकों के सेवा हितों की प्रभावी पैरवी करने तथा संगठन को नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान करने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की मुक्त कंठ से सराहना की। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि उनके समर्पित कार्यों और सभी वर्गों के चिकित्सकों को साथ लेकर चलने की कार्यशैली के कारण ही उन्हें लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया।

नवनिर्वाचित राज्य कार्यकारिणी – 2026

अध्यक्ष:
• डॉ. अंकुश ठाकुर

वरिष्ठ उपाध्यक्ष:
• डॉ. प्रवीण चौहान
• डॉ. करनजीत सिंह

उपाध्यक्ष:
• डॉ. वैशाली शर्मा
• डॉ. सनी धीमान
• डॉ. सौरभ शर्मा
• डॉ. धीरज

महासचिव:
• डॉ. विकास ठाकुर

प्रेस सचिव:
• डॉ. विजय राय

कोषाध्यक्ष:
• डॉ. सुनीश चौहान

संगठन सचिव:
• डॉ. योगराज वर्मा

आईटी सचिव:
• डॉ. मनोज कुमार

विधिक सचिव:
• डॉ. मोहित डोगरा

संयुक्त सचिव:
• डॉ. राहुल श्याम
• डॉ. बाल कृष्ण कौंडल
• डॉ. दुष्यंत कुमार
• डॉ. उत्सव सोनी
• डॉ. प्रतिभा (महिला आरक्षित)

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि संगठन भविष्य में भी चिकित्सकों के सम्मान, सेवा सुरक्षा, कैरियर प्रोग्रेशन, पारदर्शिता तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला शिमला इकाई, आयोजन समिति, सभी स्वयंसेवकों एवं प्रदेशभर से आए प्रतिनिधियों का विशेष धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

23/07/2026

ji

10/07/2026
09/07/2026
08/07/2026
03/07/2026

कमला नेहरू अस्पताल(KNH) जिसको प्रदेश सरकार बन्द कर IGMC में शिफ्ट कर रही है आज भी देश विदेश से लोग यहां इलाज़ करवाने आते हैं।
अब तो सरकार को समझ आनी चाहिए कि इसे शिफ्ट करने के बजाए इसका विस्तार किया जाना चाहिए!

Address

Shimla

Telephone

+919816754604

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Himachal Medical Officers Association HMOA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Himachal Medical Officers Association HMOA:

Shortcuts

Share