17/09/2026
देवस्थली नर्सिंग कॉलेज ने गांव में लगाया स्वास्थ्य जागरूकता शिविर
श्रीनगर गढ़वाल: देवस्थली कॉलेज ऑफ नर्सिंग, ग्राम बेलखंडी, देहलचौरी रोड, श्रीनगर गढ़वाल द्वारा "Community Engagement – Health Outreach" कार्यक्रम के अंतर्गत आज गांव में एक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में कॉलेज के डॉक्टरों और नर्सिंग छात्र-छात्राओं की टीम ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। टीम ने बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों का ब्लड प्रेशर व अन्य जांच की।
शिविर में मुख्य रूप से निम्न बिंदुओं पर जोर दिया गया:
प्रिवेंटिव हेल्थकेयर – बीमारियों से पहले ही बचाव
हेल्थ अवेयरनेस – स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता
इम्युनाइजेशन सपोर्ट – टीकाकरण में सहयोग
बेटर हेल्थ फॉर ऑल – सभी के लिए बेहतर स्वास्थ्य
हेल्थी कम्युनिटीज़ – स्वस्थ समुदाय का निर्माण
कार्यक्रम का उद्देश्य "Healthy Community, Stronger Tomorrow" की भावना के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाना और लोगों को जागरूक बनाना रहा। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की मांग की।